फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP, a golden opportunity for 12th pass young people to join Army, and apply soon

यूपी: 12वीं पास युवाओं के लिए सेना में भर्ती होने का सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन

Wed, 29 Aug 2018 04:01 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 29 Aug 2018 04:01 PM IST
विज्ञापन
UP, a golden opportunity for 12th pass young people to join Army, and apply soon
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में होने वाली सेना भर्ती के लिए 20 सितंबर तक आवेदन किए जा रहे हैं। सात जिलों के लिए अगली भर्ती रैली सहारनपुर में होगी। रैली छह से 16 अक्तूबर तक रिमाउंट ट्रेनिंग स्कूल एंड डिपो के निकट स्थित महिपुरा आर्मी कैंप ग्राउंड में होगी। रैली के लिए सात अगस्त से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया चल रही है। 

विज्ञापन


बता दें कि अभ्यर्थी सेना की वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 45 दिनों तक चलेगी। इस रैली में सोल्जर जनरल ड्यूटी, सोल्जर टेक्निकल ऑल आर्म्स, सोल्जर टेक्निकल एम्युनिशन एंड एविएशन, नर्सिग असिस्टेंट आर्मी मेडिकल कोर व नर्सिग असिस्टेंट वेटनरी, क्लर्क व स्टोर कीपर टेक्निकल और सोल्जर ट्रेडमैन पदों के लिए भर्ती होगी। ट्रेडमेन में हाउस कीपर व मेस कीपर के लिए आठवीं उत्तीर्ण होना जरूरी है।

विज्ञापन

वहीं, ट्रेडमैन के अन्य वर्गो के साथ ही सोल्जर जनरल ड्यूटी के लिए 10वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा अन्य वर्गों में शैक्षिक योग्यता 12वीं उत्तीर्ण है। न्यूनतम आयु साढ़े 17 वर्ष होनी चाहिए। सहारनपुर भर्ती रैली में मेरठ, बुलंदशहर, हापुड़, मुजफ्फरनगर, अमरोहा, सहारनपुर, बिजनौर शामिल हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed