फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   up: 4 thousand years old Antiquities found in Chandayan baghpat may belongs to harappan civilization

यूपी: चंदायन में मिले 4 हजार साल पुराने बर्तन, प्राचीन मानव बस्ती के छिपे होने की संभावना

Sat, 06 Oct 2018 04:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 06 Oct 2018 04:26 PM IST
विज्ञापन
up: 4 thousand years old Antiquities found in Chandayan baghpat may belongs to harappan civilization
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला

बड़ौत में पुरास्थल चंदायन की धरती पर फिर प्राचीन मानव बस्ती के प्रमाण मिल रहे हैं। चंदायन से पहले भी हड़प्पा सभ्यता के शवाधान केन्द्र के महत्वपूर्ण प्रमाण प्राप्त हुए। इसके साथ ही ताम्रनिर्मित मुकुट भी विश्व में प्रथम बार चंदायन से प्राप्त हुआ था।

विज्ञापन


अब एक बार फिर पुरातत्व स्थल के नजदीक चार हजार साल पुराने पुरातन अवशेष प्राप्त हुए हैं। निकटवर्ती किसान प्रिंस के खेतों से मिट्टी के उठान के कारण मिट्टी के बर्तनों  के अवशेष, मानव कंकाल की हड्डियां आदि मिल रहे हैं। 
विज्ञापन


ऊपरी सतह से प्राप्त पुरा सामग्री को एकत्र कर प्रिंस ने शहजाद राय शोध संस्थान के निदेशक अमित राय जैन के सुपुर्द किया। पुरा सामग्री के अध्ययन के उपरांत अमित राय जैन ने बताया कि यह सामग्री भी करीब चार हजार वर्ष प्राचीन मानव बस्ती व शवाधान केंद्र के प्रमाण हैं। इसलिए जरूरी हो गया है कि यहां  भारत सरकार द्वारा उत्खनन कराया जाए ताकि चंदायन की धरती में छुपा हुआ मानव बस्ती का रहस्य विश्व के सामने आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed