{"_id":"674e9459a454c846820466e9","slug":"up-25-year-old-teacher-from-dehradun-fell-in-love-with-a-16-year-old-boy-from-meerut-got-married-2024-12-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: देहरादून की 25 साल की शिक्षिका को मेरठ के 16 साल के लड़के से हुआ प्यार... कार में ले गई और कर ली शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: देहरादून की 25 साल की शिक्षिका को मेरठ के 16 साल के लड़के से हुआ प्यार... कार में ले गई और कर ली शादी
Tue, 03 Dec 2024 10:48 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 03 Dec 2024 10:48 AM IST
सार
सोशल मीडिया के माध्यम से दोनों की दोस्ती हुई थी, जो जल्द ही प्यार में बदल गई। लड़के के परिजनों ने फर्जी कागजात बनवाकर कोर्ट मैरिज करने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
शादी
- फोटो : freepik
विस्तार
सोशल मीडिया पर दोस्ती कर देहरादून की 25 साल की शिक्षिका और मेरठ के 16 वर्षीय किशोर ने उम्र का बंधन तोड़कर शादी कर ली है। किशोर के परिजनों का आरोप है कि शिक्षिका ने फर्जी कागजात तैयार कराकर गाजियाबाद में शादी की। परिजन किशोर को ढूंढने और शिक्षिका पर कार्रवाई के लिए थाने के चक्कर लगा रहे हैं। एडीजी ने मामले में जांच का आदेश दिया है। अब किशोर के आयु प्रमाण-पत्र शिक्षिका और किशोर का भविष्य तय करेंगे।
विज्ञापन
थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र में रहने वाले परिजनों ने बताया कि उनके नाबालिग बेटे की कुछ माह पूर्व देहरादून की रहने वाली युवती से सोशल मीडिया पर जान-पहचान हो गई थी। युवती देहरादून के एक स्कूल में शिक्षिका है। दोनों ने मोबाइल नंबर साझा किया और बातचीत करने लगे। दोनों की बातचीत प्यार में बदल गई। करीब 10 दिन पहले युवती कार लेकर मेरठ आई और किशोर को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों के गाजियाबाद में शादी करने की जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने मैरिज रजिस्ट्रेशन निरस्त कराने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। रजिस्ट्रेशन निरस्त कराने के लिए किशोर के शैक्षिक प्रमाण पत्र मांगे गए। परिजन किशोर के स्कूल पहुंचे तो स्कूल प्रशासन ने पुलिस-प्रशासन के बिना आदेश के टीसी और अन्य दस्तावेज देने से मना कर दिया। परिजनों की कहीं सुनवाई नहीं हुई तो इस मामले की शिकायत मेरठ एडीजी से की गई।
एडीजी ध्रुवकांत ठाकुर ने लिसाड़ी गेट पुलिस को कार्रवाई के लिए निर्देश दिया है। इसके बाद थाना पुलिस जांच में जुट गई है।
एडीजी ध्रुवकांत ठाकुर ने लिसाड़ी गेट पुलिस को कार्रवाई के लिए निर्देश दिया है। इसके बाद थाना पुलिस जांच में जुट गई है।