फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: एनसीआर में बिगड़ने लगी हवा की सेहत, मेरठ का एक्यूआई 226 पहुंचा; दीपावली तक और गिर सकती है क्वालिटी

UP: एनसीआर में बिगड़ने लगी हवा की सेहत, मेरठ का एक्यूआई 226 पहुंचा; दीपावली तक और गिर सकती है क्वालिटी

Sat, 18 Oct 2025 03:35 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 18 Oct 2025 03:35 PM IST
सार

Meerut: दीपावली से पहले एनसीआर की हवा खराब होती जा रही है। मेरठ का एक्यूआई 226, दिल्ली का 253 और गाजियाबाद का 307 दर्ज किया गया। ग्रेप सिस्टम लागू होने के बावजूद प्रदूषण घटने के बजाय बढ़ रहा है।

 

विज्ञापन
UP: एनसीआर में बिगड़ने लगी हवा की सेहत, मेरठ का एक्यूआई 226 पहुंचा; दीपावली तक और गिर सकती है क्वालिटी

विस्तार

मेरठ में दीपावली से पहले ही एनसीआर की हवा की सेहत बिगड़ने लगी है। मेरठ में शुक्रवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 226 तक पहुंच गया, जो ‘ऑरेंज’ श्रेणी में आता है। दिल्ली का एक्यूआई 253 और गाजियाबाद का 307 दर्ज किया गया है, जो हवा की गंभीर स्थिति की ओर इशारा कर रहा है।

विज्ञापन


हर साल की तरह इस बार भी सरकार ने ग्रेप (GRAP) सिस्टम लागू किया है और विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, लेकिन धरातल पर इसका असर नहीं दिख रहा। शहर की सड़कों पर खुले में धूल उड़ रही है, रोड डस्ट पर पानी का छिड़काव नहीं किया जा रहा है और कई जगह निर्माण कार्य बिना ढके जारी हैं। वहीं, सड़कों पर धुआं उगलते वाहन हालात को और बिगाड़ रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सपा का बड़ा एक्शन: दीपक गिरी युवजन सभा के जिला अध्यक्ष पद से हटाए गए, हाल ही में की है पूनम पंडित से सगाई

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गंगानगर में 214, जयभीमनगर में 205, पल्लवपुरम में 259, बेगमपुल में 245 और दिल्ली रोड पर 251 का एक्यूआई दर्ज किया गया। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी भुवन प्रकाश यादव ने बताया कि निगरानी के लिए टीम बनाई गई है और प्रतिबंधित ईंधन का उपयोग करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

मौसम विभाग के अनुसार, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय वेधशाला पर शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.8 और न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस रहा। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यू.पी. शाही का कहना है कि फिलहाल मौसम स्थिर रहेगा और प्रदूषण का स्तर अगले कुछ दिनों में और बढ़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed