फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP 20 lakhs have been sought from Sadhvi and threatens to kill him

यूपी: साध्वी से मांगी 20 लाख की रंगदारी, नहीं देने पर दी जान से मारने की धमकी 

Sat, 22 Sep 2018 04:53 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 22 Sep 2018 04:53 PM IST
विज्ञापन
UP 20 lakhs have been sought from Sadhvi and threatens to kill him
फाइल फोटो

यूपी में मुजफ्फरनगर के शुक्रताल में आश्रम की संचालिका साध्वी को पत्र भेजकर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। पत्र में पैसे नहीं देने पर साध्वी को जान से मारने की धमकी भी दी गई है। पिछले ढाई माह से लगातार लाखों रुपयों की रंगदारी मांगने की धमकी देने को लेकर साध्वी पूरी तरह से आहत हैं। 

विज्ञापन


साध्वी ने गंगाघाट पर जाकर जल समाधि लेकर शरीर त्यागने की पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी है। भाजपा नेता ने साध्वी प्रकरण को लेकर रोष प्रकट करते हुए शुक्रताल पुलिस चौकी प्रभारी को घटना का खुलासा करने को 72 घंटे का समय दिया है। सीओ ने आश्रम में साध्वी से मिल कर जानकारी ली और सुरक्षा प्रदान करने तथा इस प्रकरण का शीघ्र खुलासा करने का आश्वासन दिया है।  
विज्ञापन


शुक्रताल स्थित महाशक्ति सिद्धपीठ आश्रम की संचालिका साध्वी माता राजनंदेश्वरी को पिछले ढ़ाई माह से लगातार आश्रम में जान से मारने तथा 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के धमकी भरे पत्र भेजे जा रहे हैं। रंगदारी औ हत्या कर देने की धमकी भरे पत्रों साध्वी मानसिक तनाव में हैं, जिसको लेकर उन्होंने कई बार पुलिस से गुहार भी लगाई है। इसके बावजूद आश्रम में धमकी भरे पत्रों का आना बदस्तूर जारी है। साध्वी ने बताया कि शुक्रताल पुलिस चौकी की कार्यप्रणाली संदिग्ध प्रतीत हो रही है। पुलिस अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता डॉ वीरपाल निर्वाल ने इस मामले को लेकर रोष जताते हुए कहा कि हमारी सरकार साधु संत और महात्माओं की सुरक्षा को लेकर वचनबद्ध है। इनको आंच आती है, तो सरकार चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने शुक्रताल चौकी प्रभारी से कहा कि 72 घंटे में इसका खुलासा हो जाना चाहिए। 

वहीं सूचना मिलने पर सीओ राममोहन शर्मा व थाना प्रभारी डा. बीपी सिंह साध्वी से मिलने उनके आश्रम में पहुंचे। सीओ ने साध्वी को सुरक्षा प्रदान करने व घटना का शीघ्र खुलासा करने का आश्वासन दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आश्रम से जुड़े लोगों की जांच पड़ताल कराई जा चुकी है। इनमें से तीन तथ्य निकल कर सामने आए है। पहला जमीन विवाद में 80 लाख रुपयों का गबन होना। दूसरा आश्रम से रास्ते बनाने की मांग, तीसरा आश्रम से जुड़ा कोई व्यक्ति यह सब कर रहा है। मामले को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र खुलासा कर दिया जाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed