{"_id":"6a40b2ba757b4ca12f0a10fe","slug":"up-13-coaching-centers-and-libraries-sealed-in-meerut-operators-call-the-action-taken-without-notice-wrong-2026-06-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मेरठ में 13 कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी सील, संचालक बोले- बिना नोटिस कार्रवाई गलत; होटल भी रडार पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मेरठ में 13 कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी सील, संचालक बोले- बिना नोटिस कार्रवाई गलत; होटल भी रडार पर
Sun, 28 Jun 2026 11:05 AM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 28 Jun 2026 11:05 AM IST
सार
Meerut News: लखनऊ में अग्निकांड की घटना के बाद पूरे प्रदेश में चेकिंग चल रही है। मेरठ में भी मानक पूरे न होने पर कोचिंग, लाइब्रेरी आदि लगातार सील की जा रही हैं। ये कार्रवाई मेडा, विद्युत, फायरब्रिगेड, शिक्षा विभाग द्वारा की जा रही रही है।
विज्ञापन
कान्हा प्लाजा में लगाई सील।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ में हुए अग्निकांड के बाद मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) अवैध निर्माणों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। शनिवार को मेडा ने बागपत रोड स्थित कान्हा प्लाजा में 13 कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी को अवैध घोषित कर सील कर दिया। मेडा सचिव अर्पित गुप्ता ने स्पष्ट किया कि ये सभी संस्थान बिना मानचित्र स्वीकृत कराए संचालित हो रहे थे। साथ ही वे निर्धारित सुरक्षा और भवन मानकों का भी पूरी तरह पालन नहीं कर रहे थे जिससे छात्रों की सुरक्षा को खतरा था।
विज्ञापन
मेडा की टीम जब कान्हा प्लाजा पहुंची तो वहां छात्र-छात्राएं अपनी कक्षाओं में पढ़ाई कर रहे थे। मेडा टीम ने सबसे पहले कोचिंग सेंटरों के संचालकों को मानकों का उल्लंघन करने की जानकारी दी। इसके बाद सभी छात्र-छात्राओं को सुरक्षित बाहर निकाला गया और सील करने की कार्रवाई शुरू की गई। इस अचानक हुई कार्रवाई का कोचिंग संचालकों ने मौके पर कड़ा विरोध भी किया। कान्हा प्लाजा व्यापार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामवीर मलिक दर्जनों व्यापारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बिना किसी पूर्व जानकारी या नोटिस के की गई इस कार्रवाई पर अपनी गहरी नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
मलिक ने बताया कि इस कॉम्प्लेक्स में कई वर्षों से कोचिंग और कंप्यूटर सेंटर चल रहे हैं, जहां 500 से अधिक छात्र-छात्राएं पढ़ने आते हैं। भारत कोचिंग सेंटर के संचालक पुरु सारस्वत ने कहा कि यदि कोचिंग सेंटर मानकों के विपरीत थे, तो पहले उन्हें सूचित किया जाना चाहिए था। उन्होंने चिंता जताई कि इस अचानक सील की कार्रवाई से छात्रों की पढ़ाई का भारी नुकसान होगा। मेडा ने इससे पहले बृहस्पतिवार को भी 14 अन्य कोचिंग सेंटर सील किए थे, जिससे यह अभियान और तेज हो गया है।
कान्हा प्लाजा में सील हुए प्रमुख संस्थान
टीपी नगर थाना क्षेत्र के कान्हा प्लाजा में प्रथम और द्वितीय तल पर कई महत्वपूर्ण कोचिंग सेंटर सील किए गए हैं। इनमें भारत एकेडमी, यूनिक कंप्यूटर इंस्टीट्यूट और अग्रवाल एकेडमी जैसे संस्थान शामिल हैं। एप्पल प्लस कंप्यूटर इंस्टिट्यूट और कवि कंप्यूटर एवं कवि कंपटीशन कोचिंग सेंटर पर भी कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त, भारत लाइब्रेरी, ईजी कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर और राधा गोविंद कोचिंग सेंटर को भी सील किया गया। विजन लाइब्रेरी तथा एआईएस कोचिंग सेंटर भी इस कार्रवाई की चपेट में आए हैं।

अन्य स्थानों पर भी हुई कार्रवाई
कान्हा प्लाजा के अलावा, शहर के अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर भी मेडा ने कार्रवाई की है। प्लेटिनम मॉल के द्वितीय तल पर संचालित द चाणक्य लाइब्रेरी को भी अवैध बताकर सील कर दिया गया। होटल सिग्नेचर के सामने स्थित एम्पायर स्क्वायर में द टीचर्स एकेडमी पर भी इसी तरह की कार्रवाई हुई। वहीं, रेलवे रोड क्षेत्र के पैराडाइज मॉल में स्थित एकलव्य लाइब्रेरी भी नियमों के उल्लंघन के कारण सील कर दी गई। इस व्यापक अभियान के तहत, विद्युत विभाग ने सात, फायर ब्रिगेड ने छह और शिक्षा विभाग ने चार भवनों को नोटिस जारी किए हैं।
ये भी देखें...
UP: केएमपी पर ईंटों से भरे ट्रक से टकराई कार, मेरठ के दंपती और उनकी बेटी की मौत, भांजे की हालत गंभीर