फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: 100 people became sick by eating food in Bijnor

बिजनौर: खाना खाने से 100 लोगों की हालत बिगड़ी, मचा हड़कंप

Mon, 18 Jun 2018 11:43 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 18 Jun 2018 11:43 AM IST
विज्ञापन
UP: 100 people became sick by eating food in Bijnor
अस्पताल में भर्ती महिला - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बिजनौर शहर में रविवार को दर्जनों लोगों की अचानक हालत बिगड़ गई। स्योहारा में लग्न सगाई की दावत में खाना खाकर 90 से ज्यादा लोगों को उल्टी दस्त शुरू हो गए। हालत बिगड़ने पर बीमार हुए लोगों को अलग-अलग निजी चिकित्सकों के यहां भर्ती कराया गया। खाना खाने से एक साथ इतने लोगों के बीमार होने से गांव में हड़कंप मच गया। सीएचसी प्रभारी ने गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजी।

विज्ञापन


गांव रूपपुर शाहपुर में शनिवार को गांव के पूर्व प्रधान स्व. बलराम सिंह के बड़े पुत्र विकास कुमार की नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर नवादा से लग्न सगाई आई थी। सगाई चढ़ने के बाद मेहमानों, गांव वालों को खाना खिलाया गया। खाना खाने के कुछ समय बाद विपिन, मोहन, बॉबी, नंदकिशोर, कुलदीप सिंह,  संजीव, राजू, जानी, अरविंद, अनुज, उदय, अमर सिंह, गेंदा सिंह, धर्मपाल, सतपाल सिंह, अल्का, अजय, दिशु, प्रियंका, कुंवरपाल, अतुल, शिवानी, प्रिंस, उर्मि, निशू, ओमपाल प्रजापति, जितेंद्र, विपिन, अरुण, हिमानी, निर्मला, लवी, आर्यन, खुशी, हिमांशी, दुष्यंत की हालत बिगड़ गई। 
विज्ञापन


इसके अलावा अनुज, यशी, राधा, नूना, राजकुमार, निर्देश, बबली, जसवंती, रजत, कमला, करन, ब्रश, जयवंती, विनीता, सविता, सुमित, राजेंद्र आदि सहित 90 लोगों को उल्टी दस्त शुरू हो गए। खाना खाकर एक साथ लगभग 100 के बीमार होने से गांव में हड़कंप मच गया। बीमार लोगों को अलग-अलग निजी चिकित्सकों के यहां भर्ती कराया गया। बुढ़नपुर, शाहपुर आदि गांव में चिकित्सकों के यहां भर्ती हुए रिश्तेदार, मेहमान, ग्रामीण उपचार के बाद अपने घर को चले गए। रूपपुर में चिकित्सकों के यहां भर्ती ग्रामीणों को देर रात हालत में सुधार होने पर घर भेजा गया। जबकि कुछ लोगों का निजी चिकित्सकों के यहां उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : PHOTOS: जहरीली कॉफी पीने से पूरे परिवार की हालत बिगड़ी, मचा हड़कंप

मिलावटी खाद्य सामग्री ने किया बीमार

विकास कुमार का कहना है कि रिश्ते में खाना बनाने के लिए जो सामग्री दुकानो पर से लाई गई थी वह मिलावटी हो सकती है। जिस से बने खाने को खाकर लोग बीमार हो गए। खाना खाकर बीमार हुए ओमपाल सिंह प्रजापति का कहना है कि उसने दावत में केवल उड़द चावल और लौकी की लोज खाई थी। इसके बाद उसे पहले पेट में दर्द और बाद में उल्टीदस्त हुए। उड़द चावल में तो कोई ऐसी चीज नहीं होती कि उल्टी दस्त हों, लौकी की लोज में मावा मिलावटी हो सकता है ।इससे लोगों को उल्टी और दस्त हुए होंगे। सीएचसी प्रभारी   विशाल दिवाकर ने बताया कि इतनी बड़ी संख्या में बीमार हुए लोगों की जानकारी मिलने पर उन्होंने गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजी है। फूड इंस्पेक्टर रामवीर सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed