{"_id":"5f174a008ebc3e63a9303acf","slug":"unlocked-25-areas-of-city-and-countryside-meerut-news-mrt4923998103","type":"story","status":"publish","title_hn":"थोड़ी राहत: मेरठ में शहर और देहात के ये 25 इलाके हुए अनलॉक, डीएम ने लिया निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थोड़ी राहत: मेरठ में शहर और देहात के ये 25 इलाके हुए अनलॉक, डीएम ने लिया निर्णय
Wed, 22 Jul 2020 10:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 10:55 AM IST
विज्ञापन
अनलॉक मेरठ
- फोटो : amar ujala meerut
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में शहर व देहात के 25 इलाके मंगलवार को अनलॉक कर दिए गए। सील हटाकर उन्हें ग्रीन जोन में शामिल किया गया। डीएम अनिल ढींगरा ने बताया कि सीएमओ की रिपोर्ट के आधार पर इन इलाकों को अनलॉक किया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि जिन इलाकों को अनलॉक किया गया है। उनमें लल्लापुरा, नई बस्ती, कृष्णा नगर, रजबन छोटा बाजार, कासमपुर, जयभीमनगर, जागृति विहार, कालियगढी, शिवशक्ति विहार, विक्टोरिया गार्डन, तेज विहार, काजीपुर, शिवकुंज, पंजाबीपुरा, दीप विहार खड़ोली, शास्त्री की कोठी के पास ब्रह्मपुरी, माधवपुरम, नगला बट्टू, जैदी फार्म, मंजूर नगर, पूर्वा फैयाज अली, केसरगंज, दुर्गा बाड़ी, सेंट चार्ल्स कॉलेज सरधना, जे ब्लॉक हस्तिनापुर, मोहल्ला मुन्नालाल मवाना, गांव मालीपुर, नई बस्ती माछरा, कैली, मोहिउद्दीनपुर हैं।
विज्ञापन
मेरठ में कोरोना की चेन टूटने का नाम नहीं ले रही है। हालांकि मंगलवार को संक्रमण की रफ्तार में काफी कमी आई। मेरठ जिले में मंगलवार को कोरोना के 36 मरीज मिले, वहीं दो की मौत हो गई। फिलहाल मंगलवार को मिले संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मौलाना साद के सहारनपुर आने की चर्चा, सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट, पुलिस अनजान
उधर, सहारनपुर में मंगलवार को 13 नए कोरोना संक्रमित मिले। सहारनपुर जनपद में कुल पाॅजिटिव केसों की संख्या 653 है। इनमें सक्रिय पाॅजिटिव केसों की संख्या 117 है। जिले में अब तक कोरोना संक्रमण से छह लोगों की मौत हो चुकी है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/