फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   univesity me torfor

यूनिवर्सिटी में तोड़फोड़, छात्र-छात्राओं से मारपीट

Tue, 03 Apr 2018 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 03 Apr 2018 02:49 AM IST
विज्ञापन
univesity me torfor
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में भी बवालियों ने खूब अराजकता की। लाइब्रेरी में पहुंचकर तोड़फोड़ की। छात्र-छात्राओं से बदसलूकी करते हुए मारपीट कर दी। इस पर वहां भगदड़ मच गई, जिसमें कई छात्र-छात्राएं गिरने से चोटिल हो गए। बवालियों ने कैंपस में घूमकर कई विभाग बंद करा दिए और कैंपस पहुंचे छात्रों को भगा दिया। इसके बाद बवालियों ने यूनिवर्सिटी के गेट के बाहर रोड जाम कर दी। इस दौरान कई वाहन चालकों के साथ भी मारपीट की गई।
विज्ञापन

शहर में बवाल के वक्त सैकड़ों की संख्या में उपद्रवी चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी कैंपस पहुंच गए। विभागों में कामकाज ठप कराते हुए उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद वे दूसरे डिपार्टमेंट पहुंचे और कक्षाएं बंद करा दीं। बवालियों ने लाइब्रेरी में पहुंचकर बंद करने को कहा तो कुछ छात्र-छात्राएं पढ़ाई करने की बात कहने लगे। इस पर उनके साथ मारपीट करते हुए बदसलूकी की गई। लाइब्रेरी में तोड़फोड़ कर ट्यूब लाइट फोड़ डालीं। इसके बाद बवालियों ने यूनिवर्सिटी के गेट पर जमा लगाते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस उनके सामने बेबस नजर आई। बवालियों ने महिलाओं और लड़कियों से बदसलूकी भी की। घंटों चले हंगामे के भीड़ यहां से कचहरी पहुंच गई। 
विज्ञापन


गार्डों की नहीं हुई हिम्मत
कैंपस में बवालियों के हंगामे के दौरान यहां सिक्योरिटी में तैनात होमगार्ड मुंह देखते रहे। किसी ने भी उन्हें रोकने की कोशिश नहीं की। यहां तक की यूनिवर्सिटी के अधिकारी भी खौफ में नजर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा को लेकर घनघनाते रहे फोन 
सोमवार को यूनिवर्सिटी से संबद्ध कॉलेजों में परीक्षा थी। ऐसे में दोपहर की पाली में होने वाली परीक्षा को लेकर दूसरे जिलों से भी यूनिवर्सिटी में फोन घनघनाते रहे। यूनिवर्सिटी प्रशासन से सबको जानकारी दी कि परीक्षा कहीं भी स्थगित नहीं कराई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed