फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   university will whip on the wrong appointment of principal

CCSU : प्राचार्यों की गलत नियुक्ति पर चाबुक चलाएगा विश्वविद्यालय

Wed, 20 Nov 2019 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
university will whip on the wrong appointment of principal
मेरठ। सीसीएसयू से संबद्ध एडेड कॉलेजों में प्राचार्यों की गलत तरह से नियुक्ति पर अब विश्वविद्यालय चाबुक चलाएगा। ऐसे दो कॉलेजों में मैनेजमेंट की पावर सीज करने की तैयारी है। क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी ने भी इन कॉलेजों को नोटिस जारी करते हुए विवि अधिनियम के मुताबिक प्राचार्य नियुक्त करने को कहा है। यहां पर गलत तरह से नियुक्त प्राचार्यों के अधिकार भी सीज कर दिए जाएंगे। कॉलेजों को दी जाने वाली ग्रांट भी रोक ली जाएगी।
विज्ञापन

सीसीएसयू के एडेड कॉलेजों में अक्सर मैनेजमेंट पर प्राचार्यों की नियुक्ति गलत तरीके से करने के आरोप लगते रहे हैं। लेकिन जिन मामलोें को विश्वविद्यालय ने भी गलत मान लिया है, वहां भी मैनेजमेंट मनमानी पर उतारू हैं। दो कॉलेजों में आजकल ऐसा ही चल रहा है। आरके पीजी कॉलेज शामली और गोचर महाविद्यालय सहारनपुर में भी मैनेजमेंट विवि के फैसले के विरुद्घ प्राचार्यों को चार्ज दिए हुए हैं। आरके पीजी कॉलेज की बात करें तो यहां पर विवि की तरफ से डॉ. ओेमकार सिंह को प्राचार्य माना है, लेकिन मैनेजमेंट डॉ. अरविंद कुमार को प्राचार्य का चार्ज दिए है। गोचर महाविद्यालय सहारनपुर में विश्वविद्यालय के मुताबिक डॉ. योगेंद्र कुमार प्राचार्य होने चाहिए, लेकिन उनकी जगह मैनेजमेंट ने डॉ. रविंद्र भाटी को चार्ज दे दिया। दोनों ही कॉलेजों के बारे में विवि कई बार इनको चार्ज से हटाने के निर्देश दे चुका है, लेकिन आज तक भी मैनेजमेंट ने उसका पालन नहीं किया। इस मामले में क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी डॉ. राजीव कुमार की तरफ से दोनों कॉलेजों को नोटिस जारी किया गया है। स्पष्ट कर दिया गया है कि अगर उन्होंने आदेशों का पालन नहीं किया तो दोनों कॉलेजों की मैनेजमेंट की पावर को सीज कर दिया जाएगा। इनके अधिकारी क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी कार्यालय से संबद्ध हो जाएंगे। क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि इस संबंध में विवि को भी पत्र भेजा गया है। इस तरह की मनमानी करने वालों की रिपोर्ट शासन को भी भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed