फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   United Eleven and Athree Sports Dehradun won the matches

Meerut News: यूनाइटेड इलेवन और एथ्री स्पोर्ट्स देहरादून ने मैच जीते

Tue, 20 Jan 2026 08:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 08:11 PM IST
विज्ञापन
United Eleven and Athree Sports Dehradun won the matches
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। आईआईएमटी विश्वविद्यालय में खेले जा रहे आईआईएमटी अंडर-19 टी 20 ब्लास्ट में मंगलवार को दूसरा और तीसरा मैच खेला गया। पहला मैच यूनाइटेड इलेवन और एथ्री स्पोर्ट्स के बीच खेला गया।
यूनाइटेड इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाए। उनकी ओर से मास जावेद ने 68 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एथ्री स्पोर्ट्स देहरादून की टीम 121 रन पर ऑल आउट हो गई। उनकी ओर से कश्यप ने 34 रन बनाए। यूनाइटेड इलेवन की ओर से गेंदबाजी में यशदीप को चार विकेट मिले।
विज्ञापन

दूसरा मैच सीडीएस इलेवन और एथ्री स्पोर्ट्स देहरादून के बीच खेला गया। सीडीएस इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 10 विकेट खोलकर 136 रन बनाए। उनकी ओर से विनायक वत्स में तीसरा ए थ्री स्पोर्ट्स देहरादून की ओर से गेंदबाजी में राहुल सैनी ने चार विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एथ्री स्पोर्ट्स देहरादून की टीम ने 15 ओवर में ही तीन विकेट होकर लक्ष्य हासिल कर लिया। उनकी ओर से अतुल सैनी ने 68 रन और सृजन रावत ने 40 रन बनाए। अतुल सैनी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed