फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Unique case: Crocodile entered a house in Hastinapur of Meerut

MEERUT: घर में घुसा मगरमच्छ, मचा हड़कंप, बाल-बाल बचा परिवार, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम

Tue, 25 Oct 2022 11:12 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 25 Oct 2022 11:12 AM IST
सार

मेरठ में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक घर में मगरमच्छ घुस गया, जिसे देखकर हड़कंप मच गया। इस दौरान घर में सो रहा परिवार बाल-बाल बचा। वहीं सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
Unique case: Crocodile entered a house in Hastinapur of Meerut
घर में घुसा मगरमच्छ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में हस्तिनापुर क्षेत्र के गांव फतेहपुर प्रेम में एक व्यक्ति के घर के अंदर सोमवार देर रात मगरमच्छ घुस गया। मगरमच्छ की मोटाई अधिक होने के कारण घर के मुख्य गेट में फस गया, जिसकी भनक परिवार के लोगों को लगी तो हड़कंप मच गया। वहीं मामले की सूचना वन विभाग के अधिकारी और थाना पुलिस को दी गई। इसके बाद करीब रात 12 बजे पहुंची टीम ने मगरमच्छ को घर से रेस्क्यू कर गंगा में छोड़ा।

विज्ञापन


खादर क्षेत्र के गंगा किनारे स्थित फतेहपुर प्रेम गांव से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर हरिपुर जाने वाले रास्ते पर बाबा बूटा सिंह का डेरा है। जहां पर वह पिछले कई वर्षों से अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। सोमवार को दीपावली होने के चलते उन्होंने शाम को त्योहार मनाया और करीब दस बजे वह घर में सो गए। इसी बीच गंगा से एक बड़ा मगरमच्छ निकलकर घूमता हुआ उनके घर पहुंच गया। इस दौरान वह घर के मुख्य दरवाजे में फंस गया, जिसके बाद उसने हुंकार भरी तो परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: दिवाली से पहले बुझे दो घरों के 'चिराग', दुर्घटना में दोस्तों की मौत, दो महीने बाद थी एक की शादी; छाया मातम
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं भयभीत बाबा बूटा सिंह ने रात को मामले की जानकारी वन विभाग के अधिकारी और थाना पुलिस को दी। इसके साथ ही अन्य सैकड़ों ग्रामीण भी मौके पर एकत्रित हो गए। करीब 12 बजे पहुंची थाना पुलिस और वन विभाग की टीम ने घर के मुख्य दरवाजे में फंसे मगरमच्छ को बाहर निकाला। इसके बाद वह छूटकर जंगल की ओर भागने लगा, लेकिन वन विभाग की टीम ने उसे घर के पास ही रेस्क्यू कर लिया और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में लादकर घर से दूर गंगा में छोड़ दिया। 

यह भी पढ़ें: The Burning Bus: मेरठ के गढ़ रोड पर बरात की बस में लगी आग, बाल-बाल बचे 50 यात्री

इसके बाद परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली। बाबा बूटा सिंह ने बताया कि गंगा से करीब एक किलोमीटर दूर उनका डेरा है। उन्होंने बताया कि पहले कभी मगरमच्छ को बाहर नहीं देखा। बताया कि जंगल में तेंदुए होने की सूचना तो मिलती रहती है लेकिन मगरमच्छ को अपने घर में ही देखकर उनके होश उड़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed