फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Unique Bond: Two Squirrels Stay With Chetan for Six Months in Hastinapur Fair

अनोखी दोस्ती: चेतन के कंधे पर रहती हैं ‘लड्डू’ और ‘बर्फी’, हस्तिनापुर मेले में आकर्षण का केंद्र बनीं गिलहरी

Tue, 28 Oct 2025 02:56 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 28 Oct 2025 02:56 PM IST
सार

हस्तिनापुर गंगा मेले में मवाना निवासी चेतन सिंह सैनी और दो गिलहरियों की अनोखी दोस्ती ध्यान का केंद्र बनी रही। चेतन ने छह महीने पहले इन बच्चों को बचाया था, तब से वे उनके साथ ही रहते हैं। उनकी यह दोस्ती मेले में चर्चा का विषय बन गई।

विज्ञापन
Unique Bond: Two Squirrels Stay With Chetan for Six Months in Hastinapur Fair
पालतु गिलहरियों के साथ चेतन सैनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कहते हैं प्रेम सीमाएं नहीं देखता। वह इंसान और जानवर के बीच भी वैसा ही हो सकता है जैसा इंसान अपने परिवार के साथ महसूस करता है। इसका सुंदर उदाहरण हस्तिनापुर के मखदूमपुर गंगा मेले में देखने को मिला, जहां मवाना निवासी चेतन सिंह सैनी अपने कंधों पर दो नन्हीं गिलहरियों को लेकर पहुंचे। ये दोनों गिलहरियां पिछले छह महीनों से चेतन के साथ ही रहती हैं और उनसे एक पल के लिए भी अलग नहीं होतीं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: व्यापार बचाओ आंदोलन में पहुंचे आशु शर्मा, बोले-तन मन धन से व्यापारियों के साथ, AIMIM का मिला समर्थन

विज्ञापन

चेतन बताते हैं कि छह महीने पहले उन्होंने अपने घर में भूसे की कोठरी को हटाया, जहां उन्हें गिलहरी के दो छोटे बच्चे मिले। मां के ना लौटने पर उन्होंने इन बच्चों को घर ले जाकर दूध पिलाया और उनकी देखभाल शुरू की। धीरे-धीरे इन गिलहरियों ने चेतन को ही अपना सहारा और परिवार मान लिया। वे दिन हो या रात, घर हो या बाहर-हर समय उनके कंधे, बांह या गर्दन पर ही लिपटी रहती हैं।

मेले में चेतन ने इन दोनों गिलहरियों ‘लड्डू’ और ‘बर्फी’ को गंगा स्नान भी कराया। उन्होंने बताया कि एक को लड्डू खाना पसंद है और दूसरी को बर्फी। इसी वजह से उन्होंने यही नाम रख दिए। उनके बुलाने पर दोनों तुरंत उनके पास आ जाती हैं, जैसे परिवार का कोई सदस्य पुकार रहा हो।

विज्ञापन

पहले गिलहरी खाती हैं, फिर घर के लोग
चेतन बताते हैं कि उनके घर में खाने की शुरुआत भी इन्हीं गिलहरियों से होती है। जब तक इन्हें खाना नहीं खिलाते, घर में कोई भी खाना नहीं खाता, उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा।
परिवार के सभी सदस्य इन दोनों को अपने बच्चे जैसा प्यार देते हैं। वहीं मेले में लोग यह दृश्य देखकर हैरान रह गए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed