फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Union workers protested for the problems

Meerut News: समस्याओं के लिए यूनियन कार्यकर्ताओं ने किया

Tue, 17 Feb 2026 07:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
Union workers protested for the problems
खरखौदा में किसान यूनियन अराजनीतिक द्वारा विद्युत निगम के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते हुए(स्वयं)
- किसान यूनियन अराजनीतिक ने मासिक पंचायत कर ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। क्षेत्र में बिजली, कानून व्यवस्था, विकास एवं अन्य जन समस्याओं को लेकर किसान यूनियन अराजनीतिक ने मासिक पंचायत कर ज्ञापन सौंपा। संगठन कार्यकर्ताओं ने बिजली की समस्याओं को लेकर विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी का घेराव भी किया।
यूनियन के जिला अध्यक्ष कालू प्रधान के नेतृत्व में खरखौदा के विकासखंड परिसर में क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर मासिक पंचायत का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को बिजली आपूर्ति, कानून व्यवस्था, विकास एवं जन समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर उनका समाधान करने की मांग की। पंचायत में मुख्य रूप से खरखौदा क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे मिट्टी ढोने वाले ओवरलोड डंपरों को तत्काल प्रभाव से बंद करने, खरखौदा में कई किसानों के मकान से ऊपर से गुजर रही 11000 केवी की लाइन को हटाने, आवारा पशुओं के निस्तारण की मांग सहित कई मुद्दों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने सभी समस्याओं का निस्तारण करने की भी मांग की। कई किसानों से एलएनटी कंपनी द्वारा खरीदी गई मिट्टी का भुगतान कराने की मांग की गई। इसके बाद किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने विद्युत निगम के खरखौदा उपखंड अधिकारी जितेंद्र वर्मा का घेराव भी किया और अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर यूनियन के जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र त्यागी, निर्दोष त्यागी, कुश चौधरी, फरमान व नीरज राठी सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed