फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Union Minister Chirag Paswan reached Meerut and wished the bride and groom.

Meerut News: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मेरठ पहुंचकर वर-वधू को दी शुभकामनाएं

Thu, 27 Nov 2025 02:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Union Minister Chirag Paswan reached Meerut and wished the bride and groom.
मोदीपुरम/ मेरठ। खाद्य प्रसंस्करण मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान बुधवार को रुड़की रोड स्थित रेडिसन ग्रीन रिसोर्ट में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पवन वर्मा के पुत्र अक्षय और पुत्रवधू काजल के विवाह उपरांत आयोजित रिसेप्शन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने नवविवाहित जोड़े को उनके जीवन के नए अध्याय के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के रिसोर्ट पहुंचते ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पवन वर्मा, अन्य पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान चिराग पासवान ने कार्यक्रम में उपस्थित समर्थकों से मुलाकात की। पवन वर्मा के भाई योगेश वर्मा पूर्व विधायक हैं और सपा नेता हैं। रिसेप्शन समारोह में पार्टी के अन्य प्रमुख पदाधिकारी, स्थानीय व्यापारी, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि कार्यकर्ता मौजूद रहे हैं। उन्होंने वर-वधू को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मंत्री ने मीडिया से दूरी बनाकर रखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed