फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Underground power line damaged due to rapid rail tunnel construction work

Meerut News: रैपिड रेल सुरंग के निर्माण कार्य से भूमिगत विधुत लाइन क्षतिग्रस्त

Thu, 08 Dec 2022 09:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Underground power line damaged due to rapid rail tunnel construction work
रैपिड रेल सुरंग के निर्माण कार्य से भूमिगत विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

मेरठ। रेलवे रोड मेट्रो प्लाजा के पास रैपिड रेल की सुरंग बनाने का कार्य किया जा रहा है। कार्य के दौरान ड्रिल करते समय आरआरटीएस के कर्मचारियों ने यहां अंडरग्राउंड विद्युत लाइन को ही ड्रिल कर दिया। विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त होने से इलाके की बिजली गुल हो गई। इससे आसपास, बागपत रोड इंडस्ट्रियल एरिया, रेलवे रोड और मेट्रो प्लाजा का काफी क्षेत्र प्रभावित हो गया। इन क्षेत्रों में शाम 4 बजे से ही बिजली गुल हो गई। क्षेत्र के लोगों ने विद्युत आपूर्ति जान ठप होने की सूचना रेलवे रोड बिजली घर पर दी। अभियंता, एसडीओ समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे और विद्युत लाइन को ठीक करने का कार्य शुरू कराया।
जेई ने बंद किया नंबर, लोगों ने किया हंगामा
क्षेत्र में सात घंटे से भी अधिक समय तक लाइट न होने पर लोगों ने हंगामा किया। रेलवे रोड निवासी मुकुल ने बताया उनका मेडिकल स्टोर इसी क्षेत्र में है। लाइट न होने पर जब जेई का नंबर मिलाया गया तो उनका नंबर बंद मिला। इसे लेकर लोगों ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

आरआरटीएस के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर
अधीक्षण अभियंता शहर राजेंद्र बहादुर ने बताया कि रैपिड रेल के कार्य के चलते अंडरग्राउंड विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसे लेकर आरआरटीएस के खिलाफ एफआईआर कराई गई है। विद्युत लाइन को ठीक करने का कार्य किया जा रहा है। रात में ही विद्युत आपूर्ति सुचारु हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed