{"_id":"5e09deb08ebc3e880e39620f","slug":"under-cunstruction-bridge-of-two-crore-rupees-collapsed-in-bijnor-after-releasing-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: पानी छोड़ते ही बह गया करोड़ों की लागत से बना जलसेतु, दो साल पहले शुरू हुआ था निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: पानी छोड़ते ही बह गया करोड़ों की लागत से बना जलसेतु, दो साल पहले शुरू हुआ था निर्माण
Mon, 30 Dec 2019 04:55 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 30 Dec 2019 04:55 PM IST
विज्ञापन
bridge bijnor
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर हीमपुर दीपा क्षेत्र के मुबारकपुर खादर गांव के जंगल में निर्माणाधीन मध्य गंगा नहर पर करोड़ों रुपये कि लागत से बना सुल्तानपुर रजवाहे का नवनिर्मित जलसेतु पानी छोड़े जाने पर बह गया।
मुबारकपुर खादर गांव के जंगल में मध्य गंगा नहर हरिद्वार खंड दो की देखरेख में निर्माणाधीन पूर्वी मध्य गंगा नहर पर करोड़ों रुपये की लागत से सुल्तानपुर रजवाहे का नवनिर्मित जलसेतु बना है। रविवार को पानी छोड़े जाने पर वह पुल पानी के साथ बह गया।
मौके पर पहुंचे पूर्वी मध्य गंगा नहर हरिद्वार के अधिकारियों ने मौका मुआयना किया और मीडिया को देख वह मौके से रफूचक्कर हो गए। यह नवनिर्मित जलसेतु दो साल पहले भी पानी छोड़े जाने पर धराशायी हो गया था। अधिकारियों का कहना है कि जलसेतु में पानी के ओवरफ्लो होने की वजह से पुल की अप्रोच में पानी चला गया जिसके चलते यह नवनिर्मित पुल बह गया है।