{"_id":"6a21ad82f0982d30ac09ac19","slug":"uncontrolled-dumper-crushes-youth-in-parikshitgarh-condition-critical-meerut-news-c-73-1-mtd1002-107404-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: परीक्षितगढ़ में बेकाबू डंपर ने युवक को कुचला, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: परीक्षितगढ़ में बेकाबू डंपर ने युवक को कुचला, हालत गंभीर
विज्ञापन
परीक्षितगढ़। गांव रामनगर निवासी आदित्य, मोहित, अंकित व तुषार बुधवार की रात करीब नौ बजे कार द्वारा बुलंदशहर से अपने गांव को वापस लौट रहे थे। जैसे ही कार सवार युवक किठौर परीक्षितगढ़ मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के समीप मिर्ची सेठ के होटल पर खाना खाने के लिए अपनी कार को कच्चे रास्ते में खड़ी कर दी। तभी एक बेकाबू डंपर ने खड़े आदित्य के टक्कर मार दी। साथियों के शोर मचाने पर डंपर चालक ने डंपर को दोबारा से उसके ऊपर चढ़ा दिया । आस पास के लोगों व राहगीरों ने डंपर चालक को पकड़कर पुलिस को सूचना दी।
हादसे में आदित्य गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
पुलिस ने डंपर चालक और डंपर को कब्जे में ले लिया है। घायल के भाई रोबिन ने चालक के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। क्षेत्र में मिट्टी से भरे ओवरलोड डंपर खुलेआम दौड़ रहे हैं। ये डंपर सड़क हादसों और प्रदूषण का कारण बन रहे हैं।
-- -- -- -- -- -