फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uncontrolled car overturns after entering ditch on highway side, four injured

Meerut News: अनियंत्रित कार हाईवे किनारे खोखों में घुसकर पलटी, चार घायल

Tue, 14 Jan 2025 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled car overturns after entering ditch on highway side, four injured
मोदीपुरम - संगठन के छह वर्ष पूरे होने पर केक काटते भाकियू तोमर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता।
दौराला (मेरठ)। सकौती में रविवार देर रात गाजियाबाद से मुजफ्फरनगर की ओर जा रही कार हाईवे किनारे खोखों में घुसकर पलट गई। हादसे में कार सवार चार युवक घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में उपचार दिलाया।
विज्ञापन

गाजियाबाद निवासी आकाश अपने साथियों गौरव, मोनू और दीपक के साथ हरिद्वार जा रहा था। सकौती पहुंचने पर कार अनियंत्रित हो गई और हाईवे की जगह चौकी वाले रास्ते पर हाईवे किनारे रखे खोखों में घुस गई। कार ने छह खोखों को तोड़ दिया और कई पलटी खाकर पलट गई। कार सवारों की चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे राहगीरों और पुलिस ने घायलों को कार से बाहर निकाला। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। सकौती निवासी व्यापारी गोपाल, मलखान सिंह, नीरज और खतौली निवासी मोहम्मद साद के खोखे टूटने से काफी नुकसान हो गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक कार से शराब की बोतल मिली है। आशंका जताई जा रही है कि शराब के नशे में कार चलाने के कारण हादसा हुआ। गनीमत रही कि घटना रात के समय हुई, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। व्यापारियों ने मुआवजा दिलाने की मांग की। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed