{"_id":"63fa7b29c7d7bdc500000b7c","slug":"uncontrolled-car-going-to-wedding-procession-overturned-one-student-killed-four-injured-meerut-news-c-14-1-133083-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बरात में जा रही अनियंत्रित कार पलटी, एक छात्र की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बरात में जा रही अनियंत्रित कार पलटी, एक छात्र की मौत, चार घायल
विज्ञापन
सरधना (मेरठ)। कुशावली मार्ग पर ज्वालागढ़ चौक के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। कार ने कई पलटी खाई। हादसे में कार सवार पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को हादसे की सूचना दी। पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को कार के नीचे से निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया। सभी घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इनमें से दसवीं के छात्र तल्हा पुत्र इमरान की उपचार के दौरान मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, नगर के मोहल्ला कमरानवाबान निवासी तराबुद्दीन के पुत्र गोलू की शनिवार को शादी थी। बरात मुजफ्फरनगर जा रही थी। मोहल्ला के अरशद पुत्र अख्तर निवासी गोमती नगर, बेलदरान निवासी तल्हा पुत्र इमरान, कमरानवाबान निवासी अयान पुत्र जावेद व सुहेल पुत्र नईमुद्दीन और बुध बाजार निवासी आफताब पुत्र शफीक कार में सवार होकर बरात में शामिल होने मुजफ्फरनगर जा रहे थे।
कुशावली मार्ग पर जवालागढ़ चौक से कुछ पहले तेज रफ्तार से आ रही कार अनियंत्रित हो गई। कार कई बार पलटने के बाद पेड़ से जा टकराई। कार में सवार सभी पांचों युवक गाड़ी में फंस गए। चीख-पुकार सुनकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सड़क हादसे की सूचना पर पुलिस व एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को काटकर घायल युवकों को बाहर निकाला। वहीं, एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी सरधना में भर्ती कराया। गंभीर हालत के चलते चार युवकों को मेडिकल रेफर कर दिया। जिनमें तल्हा व अरशद की हालत नाजुक बनी हुई थी। सड़क हादसे के बाद घायलों के परिजन सीएचसी पहुंचे। अस्पताल में उपचार के तल्हा की मौत हो गई। वह परीक्षा देने के बाद बरात में शामिल होने जा रहा था।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत पचौरी का कहना है कि कार अनियंत्रित होकर पलटने की बात सामने आई है। फॉरेंसिक टीम की मदद से हादसों के कारण की जांच कराई जाएगी।
कार की टक्कर से रेलिंग पर लटकी कार
सरधना (मेरठ)। शनिवार को कार में ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार हवा में गोते खाती हुई पुराने और नए बन रहे पुल के बीच में जाकर फंस गई। गनीमत रही कि कार हिंडन नदी में नहीं गिरी। हादसा मेरठ-करनाल हाईवे पर दोपहर के समय बपारसी पुल के पास हुआ। काफी देर तक कार दोनों पुल के बीच में झूलती रही। सूचना पर पहुंची पुलिस और मौके पर मौजूद राहगीरों ने कार चालक को बाहर निकाला। कार चालक की पहचान बुलंदशहर रोड हापुड़ निवासी शाहरुख पुत्र यामीन के रूप में हुई है। कार में शाहरुख अकेला सवार था। गनीमत रही कि हादसे में उसकी जान बच गई। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक गाड़ी समेत मौके से फरार होने में कामयाब रहा। हादसे के बाद काफी देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।