{"_id":"5d87d58e8ebc3e014e27feb1","slug":"uncontrolled-car-crashed-into-tree-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, आग का गोला बनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, आग का गोला बनी
Mon, 23 Sep 2019 01:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, सरधना (मेरठ)
अमर उजाला ब्यूरो, सरधना (मेरठ)
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 23 Sep 2019 01:41 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग पर रविवार तड़के करीब साढ़े चार बजे सलावा चौकी के निकट एक बड़ा सड़क हादसा होने से बच गया। हरिद्वार की तरफ से आ रही सफारी कार ओवर टेक करने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई और आग लग गई।
विज्ञापन
हालांकि कार सवार तीनों युवक सुरक्षित बाहर निकल आए। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। गुरुग्राम के थाना फरूखनगर क्षेत्र के गांव मुसेदपुर निवासी जयसिंह पुत्र भीम सिंह गांव के दीपक पुत्र राजकुमार व निमेश के साथ सफारी कार से रविवार सुबह साढे़ चार बजे गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग से हरिद्वार से वापस गांव लौट रहा था।
विज्ञापन
सलावा के निकट ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास किया। ट्रक के बराबर में आने पर कार अनियंत्रित हो गई। तेज गति कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर से हुई स्पार्किंग के बाद कार में आग लग गई। किसी तरह जय सिंह, दीपक, निमेश बाहर कार से बाहर निकले। पर आग ने पूरी कार को लपटों से घेर लिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
वहीं आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। वहीं, ग्रामीणों ने मार्ग पर भारी वाहनों को दौड़ने पर नाराजगी जाहिर की।