फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   uncontrolled bike struck in the tree, one person died

अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत

Thu, 24 Oct 2019 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
uncontrolled bike struck in the tree, one person died
बहसूमा में बाइक की टक्कर से क्षतिग्रस्त बाइक व मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : BHESUMA
अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत
विज्ञापन

बहसूमा। कस्बा स्थित मंडप के पास बाइक सवार दो युवक अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गए। जिसमें बाइक पर पीछे बैठे युवक की मौत हो गई। पुलिस ने दूसरे युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

क्षेत्र के गांव कोहला निवासी अनुज पुत्र परसु व कपिल पुत्र सतबीर भुम्मा खेड़ी गांव से लौट रहे थे। घायल कपिल के मुताबिक मंडप के पास एक वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर से अनियंत्रित हुए बाइक पेड़ से टकरा गई। जिसमें दोनों बुरी तरह घायल हो गए। कुछ ही देर में बाइक पर पीछे बैठे 28 वर्षीय अनुज की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल कपिल को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं अनुज के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुरी तरह से क्षतिग्रस्त बाइक को पुलिस थाने ले गई। थाना प्रभारी शिव दत्त के मुताबिक इस मामले में अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed