फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uncontrollable dengue spread from city to countryside

बेकाबू हुआ डेंगू, शहर से देहात तक फैला

Tue, 12 Oct 2021 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Uncontrollable dengue spread from city to countryside
बेकाबू हुआ डेंगू, शहर से देहात तक फैला
विज्ञापन

मेरठ। कोरोना के बाद अब डेंगू ने बेहाल कर दिया है। जिलेभर में डेंगू फैल गया है। देहात हो या शहर, हर जगह मरीज डेंगू के बुखार से तप रहे हैं। सोमवार को भी 33 नए मरीज मिले। सक्रिय केस 254 हैं और इनमें से 142 अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 112 घर पर रहकर इलाज करा रहे हैं।
जिस रफ्तार से डेंगू के मरीज मिल रहे हैं, वह बेहद खतरनाक है। हालांकि गनीमत है कि 502 मरीज ठीक हो चुके हैं और अब स्वस्थ हैं। स्वास्थ्य विभाग कंटेनर सर्वे, एंटी लार्वा स्प्रे और फॉगिंग करा रहा है, लेकिन यह नाकाफी साबित हो रहा है। मरीज लगातार मिल रहे हैं। इस साल डेंगूू का पहला मरीज 18 अगस्त को मिला था। तब से 11 अक्तूबर महज 55 दिनों में ही मरीजों की संख्या 750 के पार पहुंच गई है।
विज्ञापन

शहर के हॉट स्पॉट
स्थान मरीज
मलियाना 85
कंकरखेड़ा-कैंट 57
जयभीमनगर 30
साबुन गोदाम 24
रजबन 23
देहात के हॉट स्पॉट
रोहटा 76
मवाना 61
जानी 33
दौराला 32
सरूरपुर 28
क्यों फैलता है डेंगू
डेंगू बीमारी एडीज मच्छर के काटने से होती है।
लक्षण: अचानक तेज बुखार, सिर में तेज दर्द, चक्कर आना, जी घबराना, उल्टी आना, शरीर पर खून के चकत्ते और खून की सफेद कोशिकाओं में कमी।
बचने के तरीके : घर में साफ-सफाई रखें, डेंगू के मच्छर सुबह और शाम को ज्यादा सक्रिय होते हैं इसका ध्यान रखें, मच्छर साफ और स्थिर पानी में पनपता है, पानी के बर्तन या टंकी को हर समय ढककर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
- डेंगू की रोकथाम के लिए एंटी लार्वा स्प्रे और फॉगिंग कराई जा रही है। घर-घर जाकर कंटेनर सर्वे भी कराया जा रहा है। साथ ही लोगों को जागरूक करने का अभियान भी चलाया जा रहा है। कोशिश है कि जल्द ही इस बीमारी पर काबू पा लिया जाए।
- डा. अखिलेश मोहन, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed