फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   uncontrol car rides on tree

अनियंत्रित कार मिट्टी के ढेर से टकरा पेड़ पर लटकी

Tue, 09 Nov 2021 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
uncontrol car rides on tree
अनियंत्रित कार मिट्टी के ढेर से टकरा पेड़ पर लटकी
विज्ञापन

मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र के यादगारपुर रोड पर रविवार आधी रात चालक को झपकी लगने के बाद तेज रफ्तार कार मिट्टी के ढेर से टकराकर काफी ऊंचाई तक उछली और पेड़ पर लटक गई। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई।
यह कार जेलचुंगी चौराहे से आगे बढ़ी। कार में चालक के अलावा तीन लोग और मौजूद थे। जैसे ही कार ने यादगारपुर पुलिस चेक पोस्ट पार किया तो चालक को झपकी लगी और यह हादसा हो गया।
विज्ञापन

कार काफी समय तक सैन्य फार्म हाउस की दीवार के बराबर में पेड़ की टहनी पर लटकी रही।
किसी तरह कार में फंसे लोग बाहर निकले और बिना कार को लिए लौट गए। सुबह लोगों ने कार को पेड़ पर लटका देखा हैरान रह गए। पुलिस को बुलाया गया। तभी कार मालिक गांव जई निवासी सलीम वहां पहुंचे। उन्होंने बताया कि कार उनकी है। इसे शादाब चलाता है। रात में सवारी लेकर लौट रहा था और यह हादसा हो गया। किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। इंश्यारेंस कंपनी के कर्मचारियों के आने के बाद कार उतार ली जाएगी। इंस्पेक्टर संत शरण सिंह ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed