{"_id":"68683b9784e0fc5e360326a4","slug":"unannounced-power-cuts-disrupt-life-on-third-day-too-sardana-news-c-44-1-smrt1055-108858-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे दिन भी अघोषित विद्युत कटौती से जनजीवन अस्त-व्यस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे दिन भी अघोषित विद्युत कटौती से जनजीवन अस्त-व्यस्त
विज्ञापन
सरधना। नगर में बीते तीन दिनों से जारी अघोषित विद्युत कटौती ने लोगों की दिनचर्या को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। हालात यह हो गए कि भीषण गर्मी के बीच लोग पानी की बूंद-बूंद को तरस गए। बिजली न आने से पेयजल आपूर्ति भी बुरी तरह बाधित रही। इससे लोगों में ऊर्जा निगम के प्रति आक्रोश है।
नगर के मेरठ रोड स्थित टाउन बिजलीघर में इनकमिंग मशीन खराब होने के कारण बिजली आपूर्ति ठप पड़ी रही। बृहस्पतिवार की रात भी अधिकांश क्षेत्रों में लोगों को बिजली नसीब नहीं हुई, जिससे गर्मी में लोग बेहाल हो उठे। तेज गर्मी में लगातार बिजली गुल रहने से न केवल पंखे और कूलर बंद रहे, बल्कि पानी की आपूर्ति भी रुक गई। ट्यूबवेल और मोटर पंप बंद होने से अधिकांश मोहल्लों में जल संकट गहरा गया। शुक्रवार दोपहर कुछ देर के लिए विद्युत आपूर्ति बहाल की गई। इससे लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली।
अधिशासी अभियंता दुर्गेश जायसवाल ने बताया कि टाउन बिजलीघर की इनकमिंग मशीन में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके चलते दो दिन तक आपूर्ति प्रभावित रही। मरम्मत कार्य अब पूर्ण कर लिया गया है और विद्युत आपूर्ति को सुचारू कर दिया गया है। नगरवासियों का कहना है कि बिजली जैसी मूलभूत सेवा में तकनीकी दिक्कतें समझी जा सकती हैं, लेकिन बिना किसी सूचना के की जा रही अघोषित कटौती गर्मी के इस मौसम में असहनीय है।