{"_id":"5b032ae14f1c1b1a5e8b6204","slug":"ujjwala-gas-yojna-me-avedh-vsuli-ka-aarop","type":"story","status":"publish","title_hn":"उज्ज्वला गैस योजना में अवैध वसूली का आरोप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उज्ज्वला गैस योजना में अवैध वसूली का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 May 2018 01:54 AM IST
विज्ञापन
मेरठ
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उज्ज्वला गैस योजना के तहत नए कनेक्शन धारकों से अवैध वसूली का आरोप लगाकर जवाहर नगर के लोगों ने सोमवार को कमिश्नर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। पुलिसकर्मियों ने गेट बंद कर प्रदर्शनकारियों को अंदर जाने से रोक दिया। बाद में सभी प्रदर्शनकारी डीएम कार्यालय पहुंचे। क्षेत्र के राहुल सिंह, अशोक गोस्वामी ने बताया कि स्थानीय गैस एजेंसी द्वारा क्षेत्रीय लोगों को योजना के तहत गैस के नए कनेक्शन दिए गए हैं। आरोप लगाया कि उनसे अवैध रूप से 1750 और 3500 रुपये वसूले गए है, जबकि यह कनेक्शन नि:शुल्क दिए जाने हैं। गैस एजेंसी द्वारा क्षेत्र के एक व्यक्ति के साथ मिलकर अवैध वसूली की गई है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि गैस सब्सिडी भी खाते में नहीं पहुंच रही है। इस बाबत ज्ञापन भी जिला प्रशासन को सौंपा। सुनीता, रीतु गोस्वामी, कमलेश, सुमन, ज्योति, शिमला, प्रियंका आदि मौजूद रहीं।