फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UG till 30th, PG admissions will be completed by 5th October

Meerut News: 30 तक यूजी, पांच अक्तूबर तक पूरे होंगे पीजी के दाखिले

Thu, 28 Sep 2023 02:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 02:22 AM IST
विज्ञापन
UG till 30th, PG admissions will be completed by 5th October
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विवि (सीसीएसयू) कैंपस एवं संबद्ध कॉलेजों में पांच अक्तूबर तक सभी दाखिले पूरे हो जाएंगे। उसके बाद परीक्षा फॉर्म भरना शुरू होगा।
विज्ञापन

सीसीएसयू अभी परास्नातक ही नहीं, बल्कि स्नातक की भी दाखिला प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाया है। सीटों के खाली रहने की वजह से बार-बार पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कराई जा रही है। शासन के निर्देश पर 17 नवंबर से परीक्षा शुरू होने का दबाव होने के चलते छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. भूपेंद्र सिंह का दावा है कि 30 सितंबर तक कॉलेजों में स्नातक के दाखिला संपन्न करा दिए जाएंगे। परास्ननातक के दाखिला की प्रक्रिया भी पांच अक्तूबर तक पूर्ण कर दी जाएगी। इसके बाद किसी को भी दाखिला की अनुमति नहीं होगी। सहायक कुलसचिव सत्यप्रकाश का कहना है कि शासन के सख्त निर्देश पर 17 नवंबर से परीक्षा शुरू करानी है, इसलिए अक्तूबर के पहले सप्ताह से परीक्षा के फार्म भरवाना शुरू कर दिया जाएगा, जो 30 अक्तूबर तक भरे जाएंगे। इसके बाद विवि प्रैक्टिकल की प्रक्रिया शुरू करेगा ताकि 10 नवंबर तक कैंपस व संबद्ध कॉलेज प्रैक्टिकल के अंक विवि पोर्टल पर अपलोड कर दें। विवि के दोनों ही जिम्मेदार अफसरों के दावों से स्पष्ट है कि दाखिला होने के बाद छात्र-छात्राएं पढ़ाई शुरू करने से पहले परीक्षा फार्म भरेंगे।


अतिरिक्त कक्षाओं का होने लगा विरोध
एनईपी के नियमानुसार प्रत्येक सेमेस्टर में 90 दिन की क्लास होना जरूरी है। ऐसे में एक अक्तूबर से 17 नवंबर तक यानी 47 दिन में बिना अवकाश के अतिरिक्त क्लास लगानी होगी। वहीं, जानकारों का कहना है कि अतिरिक्त क्लास लगाकर सिर्फ खानापूरी हो सकती है, बच्चों की पढ़ाई नहीं। विवि प्रशासन को परीक्षा की तारीख पढ़ाने के साथ-साथ अतिरिक्त क्लास की भी व्यवस्था करनी चाहिए।
विज्ञापन




विवि बोला, प्रैक्टिकल 10 नवंबर तक कराने होंगे
अभी तक परीक्षा के बाद प्रैक्टिकल होने की वजह से विवि रिजल्ट समय से जारी नहीं कर पाता था क्योंकि कॉलेजों द्वारा अंक नहीं भेजे जाते थे। इस बार विवि ने प्रैक्टिकल को परीक्षा से पहले कराने का फैसला लिया है। तय किया है कि 10 नवंबर तक कॉलेजों को प्रैक्टिकल कराकर अंक विवि पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। एक्जामिनर की दिक्कत नहीं हो, इसलिए सभी कॉलेजों को तीन-तीन प्रोफेसरों के नाम भेज दिए गए हैं जिनमें से किसी को भी बुलाकर प्रैक्टिकल करा सकते हैं। यदि तीनों नामों के अतिरिक्त किसी अन्य प्रोफेसर को कॉलेज बुलाना चाहता है, तो वह अवगत करा दें तत्काल व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed