फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UG-PG private student colleges submit print out to eight

यूजी-पीजी प्राइवेट में आठ तक जमा करें कॉलेजों में प्रिंट आउट

Fri, 07 Feb 2020 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
UG-PG private student colleges submit print out to eight
यूजी-पीजी प्राइवेट छात्र कॉलेजों में आठ तक जमा करें प्रिंट आउट
विज्ञापन

मेरठ। सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में यूजी-पीजी प्राइवेट प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राएं सात और आठ फरवरी को फार्म का प्रिंट आउट कॉलेजों में जमा कर सकते हैं। इसके बाद छात्रों को मौका नहीं मिलेगा। वहीं, कुछ कॉलेजों से छात्र-छात्राओं की पूरी फीस जमा नहीं किए जाने की शिकायतें आ रही हैं। ऐसे छात्र-छात्राएं फोन भी रिसीव नहीं कर रहे हैं। इनके फार्म कैंसिल हो जाएंगे। ऐसे में उक्त छात्र संबंधित कॉलेज में संपर्क करें।
सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में 15 फरवरी से परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। चार जनवरी से परीक्षा फार्म भरे जा रहे हैं। बीए-बीकॉम एवं एमए-एमकॉम प्राइवेट प्रथम वर्ष में छात्र-छात्राओं ने तीन कॉलेजों का विकल्प भरा था। विवि ने बुधवार से उनको कॉलेजों का आवंटन किया है। बीए-बीकॉम प्रथम वर्ष प्राइवेट में बात करें तो 58,169 छात्र-छात्राओं ने फार्म भरे हैं। एमए-एमकॉम प्रथम वर्ष में 32,819 छात्रों ने फार्म भरे हैं। कॉलेजों में बृहस्पतिवार को प्रिंट आउट जमा कराने के लिए छात्र-छात्राओं की भीड़ रही है। विवि प्रशासन का कहना है कि सात और आठ फरवरी को छात्र-छात्राएं कॉलेजों में प्रिंट आउट जमा कर सकते हैं। द्वितीय और तृतीय वर्ष के जिन छात्रों के फार्म के प्रिंट आउट कॉलेजों में जमा होने से रह गए हैं, वे भी आठ फरवरी तक फार्म जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन

दर्शनशास्त्र की आरडीसी 15 फरवरी को
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस और संबद्घ कॉलेजों में दर्शनशास्त्र में पीएचडी के लिए आरडीसी की बैठक 15 फरवरी को कैंपस के कमेटी हॉल में होगी। छात्र-छात्राएं सिनोप्सिस की आठ प्रति लेकर आएं। वेबसाइट पर इसकी पूरी जानकारी ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज में भी होगा समस्या का हल
विवि प्रशासन ने कॉलेजों को भी छात्र-छात्राओं की लॉगइर्न आईडी दे दी है। ऐसे में जिन छात्र-छात्राओं के फार्म में कोई समस्या आ रही है तो वे कॉलेज में जाकर इसे दूर करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed