फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UG-PG Admissions... First merit list on the 5th; admissions to take place until the 14th.

Meerut News: यूजी-पीजी प्रवेश...पहली मेरिट 5 को, 14 तक होंगे दाखिले

Fri, 31 Jul 2026 09:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 09:19 PM IST
विज्ञापन
UG-PG Admissions... First merit list on the 5th; admissions to take place until the 14th.
सीसीएसयू : 4 अगस्त तक कॉलेज तैयार करेंगे प्रथम वरीयता सूची, 14 अगस्त तक प्रवेश प्रक्रिया होगी पूरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने शैक्षिक सत्र 2026-27 में विश्वविद्यालय परिसर एवं उससे संबंधित कॉलेजों में स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश का कार्यक्रम जारी कर दिया है। पांच अगस्त को पहली मेरिट जारी होगी। 14 तक दाखिले होंगे। बीपीईएस, एमपीईएस, बीएससी फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स, बीएएलएलबी, बीकॉमएलएलबी और तीन वर्षीय एलएलबी पाठ्यक्रम इस प्रक्रिया से बाहर रहेंगे।
विश्वविद्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 1 अगस्त से 4 अगस्त 2026 तक परिसर विभाग और संबद्ध कॉलेज समर्थ पोर्टल से पंजीकृत अभ्यर्थियों का डाटा डाउनलोड कर वेटेज, आरक्षण नियमों और अन्य निर्धारित मानकों के आधार पर प्रथम वरीयता सूची तैयार करेंगे।
विज्ञापन

5 अगस्त 2026 को विश्वविद्यालय परिसर विभाग चयनित अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश शुल्क जमा करने का शेड्यूल जारी करेगा। इसी दिन परिसर से संबंधित कॉलेज भी प्रथम वरीयता सूची में शामिल अभ्यर्थियों को एडमिशन ऑफर जारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 अगस्त से 14 अगस्त 2026 तक चयनित अभ्यर्थियों के शैक्षणिक एवं अन्य अभिलेखों का सत्यापन कर प्रवेश की पुष्टि की जाएगी। विश्वविद्यालय ने निर्देश दिए हैं कि 14 अगस्त 2026 तक सभी पात्र और इच्छुक अभ्यर्थियों के प्रवेश हर हाल में सुनिश्चित कर लिए जाएं। प्रवेश समन्वयक प्रो. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय ने प्रवेश प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए समर्थ प्रवेश पोर्टल पर पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन (पीपीटी) भी उपलब्ध कराई है। सभी कॉलेजों और परिसर विभागों को इसका अध्ययन करने के निर्देश दिए गए हैं। स्पष्ट किया गया है कि प्रथम वरीयता सूची पोर्टल पर अपलोड नहीं करनी है, बल्कि रिव्यू एंड प्रोसेस विकल्प के माध्यम से सीधे अभ्यर्थियों को एडमिशन ऑफर अथवा प्रवेश शुल्क जमा करने का शेड्यूल जारी करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed