फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ufm result announced

यूएफएम का रिजल्ट घोषित, एलएलबी में सबसे ज्यादा नकलची

Sat, 22 Aug 2015 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 22 Aug 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। सीसीएसयू ने दिसंबर 2014 और जनवरी 2015 के सेमेस्टर का यूएफएम रिजल्ट घोषित कर दिया है। रिजल्ट विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। सबसे ज्यादा नकलची एलएलबी में 87 पकड़े गए हैं। बीएड 2014 का भी यूएफएम रिजल्ट जारी किया है। इसमें 48 नकलची पकड़े गए हैं।
विज्ञापन

विवि हर साल यूएफएम (अनफेयर मींस) में पकड़े गए छात्रों का रिजल्ट घोषित करता है। एलएलबी में सबसे अधिक 87 यूएफएम केस हैं। 28 छात्र कैटेगरी तीन में हैं। इनकी पूरी परीक्षा निरस्त कर दी गई है। चार कैटेगरी में दो छात्र हैं। इनकी परीक्षा निरस्त करने के अलावा 2015 तक किसी परीक्षा में शामिल नहीं हो सकते। कैटेगरी पांच में चार छात्र हैं। इनकी परीक्षा निरस्त के अलावा 2016 तक किसी परीक्षा में शामिल नहीं हो सकते। बीसीए फर्स्ट सेमेस्टर में 16, तीसरे सेमेस्टर में 28, पांचवें सेमेस्टर में 12, बीबीए पहले सेमेस्टर में 16, तीसरे में सात, पांचवें सेमेस्टर में चार, बीएससी एजी फर्स्ट सेमेस्टर में 12, तीसरे में पांच, पांचवें में 17, बीए एलएलबी फर्स्ट सेमेस्टर में छह, तीसरे सेमेस्टर में नौ, पांचवें, सातवें और नौवें में चार छात्रों पर यूएफएम लगी है। एमए फर्स्ट सेमेस्टर 27, थर्ड 15, बीजेएमसी एक छात्र पर यूएफएम केस लगा था। बीएड 2014 में 48 छात्र-छात्राओं का रिजल्ट घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed