फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   uffan naala , bagpat road par jalbharaav

उफना नाला, बागपत रोड़ पर जलभराव 

Sat, 21 Apr 2018 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 21 Apr 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
uffan naala , bagpat road par jalbharaav
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नालों की सफाई पर नगर निगम की पोल खुलनी शुरू हो गई है। बागपत रोड पर शुक्रवार को जलभराव हो गया। जिसके कारण इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को समस्या से जूझना पड़ा। 
विज्ञापन

 नगर निगम ने बागपत रोड नालों की सफाई नहीं कराई है। जिसका असर महानगर में दिखाई दे रहा है। बागपत रोड पर केएमसी अस्पताल के निकट सड़क किनारे नाला उफन गया। नालों से निकली गंदगी सड़क पर आ गई। जहां मार्ग से पैदल गुजरने वाले लोगों को समस्या झेलनी पड़ी वहीं दुपहिया वाहन सवार को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। नालों की गंदगी सड़क पर पसरने की शिकायत स्थानीय लोगों ने नगर निगम अधिकारियों को दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन नाले की गंदगी सड़क पर आती रही है। नाला विधिवत रूप से साफ ही नहीं होता है। निगम के कर्मचारी जब भी कभी नाला साफ करने पहुंचते हैं तो कुछ स्थानों से गंदगी ही नहीं निकालते है। जिसके कारण आए दिन नाला उफनता रहता है। शिकायत के बाद भी निगम प्रशासन सुनने को तैयार नहीं है। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी कि अगर नगर निगम ने नाला सफाई नहीं कराई तो अधिकारियों को घेरा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed