फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   udyog related news meerut

Meerut News: यूपीआईटीएस 2026 में छाया मेरठ, रेवड़ी-गजक से लेकर स्पोर्ट्स गुड्स तक मचाई धूम

Tue, 29 Sep 2026 10:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 10:05 PM IST
विज्ञापन
udyog related news meerut
...50 से अधिक उद्यमियों ने पेश किए उत्पाद, विदेशी खरीदारों ने रेवड़ी-गजक और नानखटाई का लिया स्वाद
विज्ञापन

... हैंडीक्राफ्ट, स्पोर्ट्स इंडस्ट्री, एग्री-स्टार्टअप और रेफ्रिजरेशन टेक्नोलॉजी को मिले बड़े ऑर्डर
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ।
उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस) 2026 के पांचवें दिन मंगलवार को ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट पूर्ण हुआ । 25 से 29 सितंबर तक चले इस ट्रेड शो में मेरठ के उद्यमियों ने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। जिले से 50 से अधिक उद्यमियों ने ओडीओपी, एमएसएमई एक्सपोर्टर्स और ओडीओसी योजनाओं के तहत विभिन्न उत्पादों का प्रदर्शन किया।
पहली बार वन डिस्ट्रिक्ट वन कुजीन (ओडीओसी) के लिए विशेष फूड कोर्ट बनाया गया था। इसमें मेरठ की प्रसिद्ध रेवड़ी, गजक और नानखटाई ने देशी-विदेशी खरीदारों का ध्यान खींचा। ऑस्ट्रिया, जापान और रूस समेत छह पार्टनर देशों के प्रतिनिधियों ने मेरठ के स्टॉल पर उत्पादों का स्वाद लिया और पैकेजिंग व निर्यात की संभावनाओं पर चर्चा की।
विज्ञापन

मेरठ के हैंडीक्राफ्ट, स्पोर्ट्स इंडस्ट्री, एग्री-स्टार्टअप और रेफ्रिजरेशन टेक्नोलॉजी से जुड़े उत्पादों को भी खरीदारों की ओर से अच्छी प्रतिक्रिया मिली और कई उद्यमियों को बड़े ऑर्डर मिले। ट्रेड शो में 2000 से अधिक प्रदर्शक, 85 देशों से 525 अंतरराष्ट्रीय खरीदार, करीब 1.40 लाख घरेलू बी2बी खरीदार और 3.50 लाख से अधिक बी2सी विजिटर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चैंबर फॉर डेवलपमेंट एंड प्रमोशन ऑफ एमएसएमई के सचिव आशुतोष अग्रवाल ने कहा कि यूपीआईटीएस जैसे मंचों से मेरठ के स्थानीय उत्पादों को सीधे विदेशी बाजार से जुड़ने का अवसर मिल रहा है। इससे जिले में रोजगार और निर्यात बढ़ने की संभावनाएं मजबूत होंगी। उन्होंने बताया कि इस आयोजन से मेरठ के उद्यमियों को करोड़ों रुपये के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय व्यापार के अवसर मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed