{"_id":"69387995013b9a37aa074b95","slug":"two-youths-were-beaten-up-on-khirva-road-and-were-accused-of-robbing-five-thousand-rupees-meerut-news-c-72-1-mct1011-145311-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: खिर्वा रोड पर दो युवकों से मारपीट, पांच हजार लूट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: खिर्वा रोड पर दो युवकों से मारपीट, पांच हजार लूट का आरोप
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। थाना क्षेत्र की खिर्वा रोड पर दो दोस्त जेवरी गांव निवासी अक्षय व गौरव के साथ बाइक सवार तीन हमलावरों ने ईंट से हमला कर दिया। हमले में अक्षय का होंठ कट गया। वहीं गौरव का सिर में गंभीर चोट लग गई। गौरव ने हमलावरों पर पांच हजार रुपये छीनकर भागने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिजनों संग थाने पहुंचे और तहरीर देकर हमलावरों पर कार्रवाई की मांग की।
जेवरी निवासी अक्षय व गौरव ने मंगलवार को थाने पर तहरीर देते हुए पुलिस का बताया कि दोनों पोहल्ली गांव में शादी समारोह में जा रहे थे। अक्षय बाइक से व गौरव कार से जा रहा था। अक्षय कार के पीछे अपनी बाइक चला रहा था। इसी बीच दोनों युवक बटजेवरा गांव मार्ग पर पहुंचे। इसी बीच बाइक सवार तीन हमलावरों ने ओवरटेक कर दोनों दोस्तों को रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। दोनों दोस्तों ने हमलावरों की हरकतों का विरोध किया। आरोप है कि हमलावरों ने ईंट से हमला कर दिया। हमले में दोनों युवक लहूलुहान हो गए। राहगीरों को देखकर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। सूचना पर घायलों के परिजन भी पहुंचे और घायलों का उपचार कराया। सीओ दौराला प्रकाशचंद्र अग्रवाल का कहना है कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। लूट का मामला संदिग्ध लग रहा है। तहरीर के आधार पर जांच कार्रवाई की जाएगी।