फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two youths held captive and beaten over an old rivalry; critically injured.

Meerut News: रंजिश में दो युवकों को बंधक बना कर पीटा, गंभीर घायल

Sun, 04 Oct 2026 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
Two youths held captive and beaten over an old rivalry; critically injured.
पुलिस ने मामला दर्ज करके चार आरोपियों को जेल भेजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुंडाली। मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव रछौती में शनिवार रात पुरानी कॉलेज रंजिश को लेकर दो युवकों पर जानलेवा हमला हुआ। एक पक्ष ने कुणाल और करण को कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने करण की तहरीर पर राय सिंह, मोनू, चिरंजीलाल और अभिताभ सहित 8 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने चारों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

किठौर थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर कलां निवासी अनुज और रछौती निवासी राय सिंह का करीब 20 दिन पहले किसी बात को लेकर माछरा कॉलेज के बाहर झगड़ा हो गया था। इसी मामले में समझौता कराने के उद्देश्य से अनुज का बड़ा भाई कुणाल और उसका दोस्त मवाना के ग्राम खाईखेड़ा निवासी करण दोनों बाइक से सवार होकर ग्राम रछौती में राय सिंह के यहां पहुंचे थे। वार्ता के दौरान दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। राय सिंह पक्ष ने कुणाल और करण की पिटाई कर दी गई, जिसमें दोनों काफी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कार्रवाई पर सवाल
दूसरे पक्ष के नरेश सिंह ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि कुणाल और करण उनके घर में जबरन घुसे थे और उनके पास से तमंचा व कारतूस भी मिले थे। आरोपी अभिताभ की पत्नी पिंकी ने भी कहा कि उनके पति निर्दोष हैं और उन्हें बेवजह पकड़ा गया। नरेश कुमार पक्ष के लोग न्याय के लिए एसएसपी कार्यालय पहुंचे हैं। सीओ किठौर विश्व ज्योति रॉय ने पुलिस पर लगे आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि एक पक्ष की तहरीर पर मामला दर्ज कर चोर आरोपियों को जेल भेजा गया है और जांच जारी है।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed