फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two youths forcibly took a teenage girl away on a motorcycle; sexual assault suspected.

Meerut News: किशोरी को जबरन बाइक पर बैठाकर ले गए दो युवक, शारीरिक शोषण की आशंका

Fri, 07 Aug 2026 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Two youths forcibly took a teenage girl away on a motorcycle; sexual assault suspected.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। एक कस्बा निवासी मानसिक रूप से कमजोर किशोरी को कस्बा निवासी दो आरोपी जबरन बाइक पर बैठाकर जंगल में ले गए। परिजनों को आशंका है कि आरोपियों ने किशोरी का शारीरिक शोषण किया है। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित किशोरी के पिता ने सरूरपुर थाने पर दी तहरीर में बताया कि उसकी 14 साल की बेटी मानसिक रूप से कमजोर है। वह अक्सर घर के बाहर खेलती रहती है। शुक्रवार शाम करीब सात बजे वह घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि इसी दौरान बाइक पर सवार दो आरोपी उसे जबरन बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गए। परिजनों ने जब किशोरी की तलाश की तो आरोपियों के बारे में जानकारी हुई।
विज्ञापन

बताया कि जब उन्होंने आरोपियों के परिजनों पर दबाव बनाया तो आरोपी किशोरी को बदहवास स्थिति में घर के बाहर छोड़ कर भाग गए। परिजनों को किशोरी के साथ सामूहिक शारीरिक शोषण की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। साथ ही किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर जांचकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed