हादसों का कहर: दो युवकों की मौत, एक को ट्रक ने कुचला, दूसरे को सफारी कार ने मारी टक्कर
Meerut News : मेरठ में शनिवार को अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में एनएच-119 पर शनिवार को हादसों का कहर रहा। दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। दोनों ही हादसे तेज रफ्तार के कारण हुए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एनएच-119 (मवाना रोड) पर सलारपुर स्थित गलत दिशा में आए ट्रक ने बाइक सवार का सिर कुचल दिया। घटना के बाद मौके पर जाम लग गया। वहीं, मसूरी बाईपास पर तेज रफ्तार सफारी कार ने वैग्नआर सवार दो भाइयों को टक्कर मार दी। जिसमें एक की मौके पर मौत हो गई। एंबुलेंस ने घायल को गंगानगर के अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मवाना रोड गंगानगर थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव में करीब तीन बजे हादसा हुआ। एक ट्रक गलत दिशा में तेज गति में दौड़ रहा था। तभी सामने से आ रहे बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान ट्रक का पहिया युवक के सिर के ऊपर को उतर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक ट्रक सहित फरार हो गया।
इसके बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। वहीं, युवक के मोबाइल से परिजनों को भी सूचित किया गया। युवक की पहचान इंचौली थाना क्षेत्र के नया गांव निवासी 25 वर्षीय गोविंद पुत्र ईश्वर जाटव के रूप में हुई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि वह टाइल्स लगाने का काम करता था। दोपहर में वह घर से मेरठ स्थित साइट पर जा रहा था। उसी दौरान हादसा हुआ। उसकी पत्नी और तीन बच्चे हैं।
वहीं, दूसरा हादसा करीब चार बजे इंचौली थाना क्षेत्र के मसूरी बाईपास पर हुआ। कस्बा फलावदा निवासी 30 वर्षीय शाकिब पुत्र निजामुद्दीन छोटे भाई खालिद के साथ वैगनआर कार से मेरठ किसी काम से गया था। फलावदा लौटते समय मसूरी बाइपास पर सामने से आई तेज रफ्तार सफारी कार ने टक्कर मार दी। जिसमें शाकिब की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि खालिद गंभीर रूप से घायल हो गया। 108 एंबुलेंस ने उसे गंगानगर स्थित सूर्य अस्पताल में भर्ती कराया।
यह भी पढ़ें: राकेश टिकैत बोले: गठबंधन से पहले जयंत को करना चाहिए था ये जरूरी काम, 14 को MSP को लेकर BKU का दिल्ली कूच
वहीं, घटना के बाद सफारी कार सवार मौके से फरार हो गया। शाकिब नोएडा में वेल्डिंग का काम करता था। उसकी पत्नी और तीन बच्चे हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, परिजनों ने घटना में अज्ञात कार चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
यह भी पढ़ें: UP: बसपा की सोशल इंजीनियरिंग से गड़बड़ाएगा विरोधियों का गणित! टिकट वितरण को लेकर है चौंकाने वाला प्लान
दोनों मामलों में पुलिस का कहना है कि रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से आरोपी वाहन चालकों की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।