{"_id":"69d579cf376fb4367801b4b4","slug":"two-women-exchange-six-e-rickshaws-after-stealing-rs-12-lakh-from-a-jeweller-meerut-news-c-14-1-gnd1003-1154446-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सराफ के 12 लाख चोरी करने के बाद दो महिलाओं ने बदले छह ई-रिक्शे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सराफ के 12 लाख चोरी करने के बाद दो महिलाओं ने बदले छह ई-रिक्शे
विज्ञापन
मेरठ। देहली गेट थाना क्षेत्र के घंटाघर के पास रविवार को ई-रिक्शा सवार देवबंद के ज्वेलर्स अनिल गुप्ता के 12 लाख रुपये चोरी के मामले में पुलिस खुलासे के करीब पहुंच गई है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि आरोपी दो महिलाओं ने वारदात के बाद छह बार ई-रिक्शा बदला था। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है। उम्मीद है कि बुधवार को पुलिस वारदात का खुलासा कर सकती है।
सहारनपुर जनपद के कस्बा देवबंद निवासी सराफ अनिल गुप्ता ने रविवार को देहली गेट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि उनकी देवबंद के मुख्य बाजार में न्यू गुप्ता ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। वह अक्सर जेवर खरीदने के लिए मेरठ के सराफा बाजार आते हैं। रविवार को भी वह करीब 11:30 बजे अपनी कार से घंटाघर स्थित टाउन हॉल पार्किंग पहुंचे। कार खड़ी करने के बाद वह अपने साथी हरिओम के साथ सराफा बाजार जाने के लिए ई-रिक्शा में बैठ गए।
ई-रिक्शा चालक ने रास्ते में दो महिलाओं और एक बच्चे को भी बैठा लिया। व्यापारी के पास एक बैग था। बैग में 12 लाख रुपये एक थैले में रखे हुए थे। ये रकम उन्हें सराफा बाजार में एक अन्य सराफ को देनी थी। उन्होंने सराफा बाजार में दुकान पर पहुंचकर बैग खोलने का प्रयास किया तो देखा तो उसकी चेन खुली हुई थी। थैले में रखे 12 लाख रुपये चोरी कर लिए गए थे। पुलिस ने सूचना मिलते ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए थे। अब पुलिस को फुटेज आदि की मदद से आरोपी महिलाओं का पता चल गया है।
विज्ञापन
एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि आरोपी महिलाओं ने चकमा देने के लिए वारदात के बाद कुछ दूरी पर ही छह अलग-अलग ई-रिक्शों में सफर किया। आरोपियों के संबंध में ठोस सुराग मिले हैं। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -