फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   two women caught from a doctors house in meerut, accused of running a sex racket

मेरठ: चिकित्सक के मकान से दो महिलाएं पकड़ीं, सेक्स रैकेट चलाने का आरोप

Tue, 03 Aug 2021 02:32 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 03 Aug 2021 02:32 PM IST
सार

आरोप है कि इस घर में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। ये महिलाएं इसी से जुड़ी हैं। इनमें एक मुरादनगर की हैं जो संचालिका बताई जा रही है।

विज्ञापन
two women caught from a doctors house in meerut, accused of running a sex racket
मेरठ पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के परतापुर में गगोल रोड स्थित दुर्गा वाटिका में रविवार दोपहर कुछ महिलाओं ने एक चिकित्सक के मकान से दो महिलाओं को पकड़ा। इस दौरान दो युवक बाइक छोड़कर छत से कूदकर भाग निकले। क्षेत्रवासियों का

विज्ञापन


आरोप है कि इस घर में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। ये महिलाएं इसी से जुड़ी हैं। इनमें एक मुरादनगर की हैं जो संचालिका बताई जा रही है। इस मामले को लेकर काफी देर तक हंगामा चला। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर बाइक को कब्जे में ले लिया और जांच शुरू की।
विज्ञापन


क्षेत्रवासियों ने पुलिस को बताया कि चिकित्सक के मकान में काफी समय से संदिग्ध गतिविधियों के बारे में जानकारी मिल रही थी। रविवार दोपहर भी ऐसी सूचना मिली तो स्थानीय महिलाएं घर में पहुंची। यहां दो महिलाओं को पकड़ लिया गया। इस दौरान  दूसरे कमरे में मौजूद दो युवक मौका देखकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रवासियों ने बताया कि एक महिला ग्राहक के फोन पर लड़कियों को मंगवाती है और उनसे गलत काम करवाती है। बताया जा रहा है कि दोनो महिलाओं को चेतावनी देकर उन्हें कालोनी से भगा दिया गया। वहीं, चिकित्सक के साथ भी काफी नोकझोंक हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed