{"_id":"68cc4126ce0bfc1de10b8fce","slug":"two-villagers-riding-a-bike-died-in-a-road-accident-on-the-kanwar-route-meerut-news-c-44-1-smrt1055-109726-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कांवड़ मार्ग पर सड़क हादसे में बाइक सवार दो ग्रामीणों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कांवड़ मार्ग पर सड़क हादसे में बाइक सवार दो ग्रामीणों की मौत
विज्ञापन
- हादसे के बाद वाहन चालक मौके से भागा, पुलिस ने शव मोर्चरी भिजवाए
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। कांवड़ मार्ग गंग नहर पटरी पर बृहस्पतिवार रात करीब 9:00 बजे पूठखास पुल के पास भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो ग्रामीणों की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी प्रकार का बवाल न हो, इस आशंका में तुरंत दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसा करने वाले वाहन की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
गांव सतवाई निवासी किसान मनोज (50) पुत्र संतपाल और उकसिया गांव निवासी रकम (48) पुत्र महावीर बृहस्पतिवार रात मेरठ से बाइक पर गांव लौट रहे थे। चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग गंग नहर पटरी पर पूठखास पुल के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दोनों ग्रामीण गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही दम तोड़ गए।
राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा करने वाला वाहन का चालक मौके से भाग गया। इस हादसे के बाद दोनों गांवों में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि दोनों ग्रामीणों ने हेलमेट नहीं पहना था। सीसीटीवी फुटेज से वाहन चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।