Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two Teenagers Killed in Road Accident in Saharanpur Ahead of Eid

UP: सहारनपुर में दर्दनाक हादसा, ईद से पहले सड़क दुर्घटना में दो किशोरों की मौत, दोनों परिवारों में मातम

Sat, 21 Mar 2026 03:34 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 21 Mar 2026 03:34 PM IST
सार

Saharanpur News: सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र में ईद से पहले सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत, पेट्रोल भरवाकर लौटते समय ट्रैक्टर-बुग्गी से टक्कर हुई।

विज्ञापन
Two Teenagers Killed in Road Accident in Saharanpur Ahead of Eid
किशोरों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र में ईद से ठीक पहले एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। सांगाठेड़ा गांव के दो चचेरे भाइयों की बाइक और ट्रैक्टर-बुग्गी की टक्कर में मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है।

विज्ञापन


पेट्रोल भरवाकर लौटते समय हुआ हादसा
परिजनों के अनुसार, साकिब और साबिर शुक्रवार रात करीब नौ बजे घर से निकले थे। उन्होंने बताया था कि वे महंगी स्थित पेट्रोल पंप से बाइक में पेट्रोल डलवाकर ईद की खरीदारी के लिए गंगोह जा रहे हैं। पेट्रोल भरवाकर लौटते समय सांगाठेड़ा और महंगी के बीच सत्संग स्थल के पास उनकी बाइक की सामने से आ रही ट्रैक्टर-बुग्गी से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Trending Videos

अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम
हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोह पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने साकिब को मृत घोषित कर दिया। साबिर की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने भी दम तोड़ दिया।

ईद की खुशियां बदलीं मातम में
मृतक साकिब और साबिर आपस में चचेरे भाई थे। साकिब अपने परिवार में तीसरे नंबर पर था, जबकि साबिर सबसे छोटा था। घटना के बाद परिजन बिना किसी कानूनी कार्रवाई के दोनों के शव गांव ले गए। शनिवार को उनके सुपुर्द-ए-खाक की तैयारी की जा रही है।

इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में मातम पसरा है। ईद जैसे त्योहार से ठीक पहले हुई इस घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed