फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two teams were formed for the Under-19 men's category, and one team for the Under-17 women's category.

Meerut News: अंडर 19 पुरुष में दो, अंडर 17 महिला में एक टीम बनाई

Tue, 18 Aug 2026 06:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
Two teams were formed for the Under-19 men's category, and one team for the Under-17 women's category.
ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में स्पोर्ट्स फॉर क्रिकेट टूर्नामेंट के ट्रायल में शामिल खिलाड़ी
स्पोर्ट्स फॉर क्रिकेट टूर्नामेंट के ट्रायल के अंतिम दिन 98 खिलाड़ी पहुंचे
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। स्पोर्ट्स फॉर स्कूल फेडरेशन की ओर से उत्तर प्रदेश स्कूल क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। टूर्नामेंट में प्रदेश के 18 मंडल के सभी जिलों में ट्रायल आयोजित कराए जा रहे हैं। इसमें मेरठ में गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में ट्रायल प्रक्रिया चल रही है। मंगलवार को ट्रायल के अंतिम दिन महिला और पुरुष वर्ग में अंतिम दिन 98 खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई। इसमें पुरुष अंडर 19 में दो टीम और महिला अंडर 17 में एक टीम का चयन ट्रायल मैच के लिए किया गया।
टूर्नामेंट में पुरुष वर्ग में अंडर 14 से लेकर अंडर 19 तक और महिला वर्ग में अंडर 17 और अंडर 19 की टीम शामिल होंगी। फेडरेशन के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह और क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि टूर्नामेंट में प्रदेश से आठ टीम हिस्सा लेंगी। इसमें वेस्ट यूपी, पूर्वांचल पैंथर, रुहेलखंड, अवध लायंस, बुंदेलखंड टाइगर, ब्रज केसरिया, संगम सुपर किंग्स, सरयू स्ट्राइकर्स टीम होंगी।
विज्ञापन

एक टीम वेस्ट यूपी मेरठ और सहारनपुर मंडल से चयनित होगी। इसमें अंडर 14, अंडर 17 और अंडर 19 में पुरुष वर्ग में टीम बनेगी। इसके अलावा महिला वर्ग में अंडर 19 और अंडर 17 में टीम बनेगी। अभी तक सभी वर्ग में हुए ट्रायल में 650 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग कर चुके हैं। इसमें अंडर 14 से लेकर अंडर 17 पुरुष वर्ग में ट्रायल मैच के लिए दस टीम बनाई जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब मंगलवार को हुए ट्रायल के बाद अंडर 19 पुरुष वर्ग में भी दो टीम बनाई गई। इसके अलावा महिला वर्ग में अंडर 17 में एक टीम बनाई गई। अब ट्रायल मैच के बाद सभी वर्ग में वेस्ट यूपी की टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन होगा। इस दौरान क्रिकेट कोच अतहर अली, चयनकर्ता पंकज भारद्वाज, अहमदुल्ला, राजा, नीरज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed