फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two students attack in CCSU, infamous pills

सीसीएसयू में दो छात्रों पर जानलेवा हमला, कुख्यातों ने बरसाईं गोलियां

Tue, 10 Oct 2017 08:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 10 Oct 2017 08:24 PM IST
विज्ञापन
Two students attack in CCSU, infamous pills
चौधरी चरण सिंह विवि में फायरिंग के बाद मौजूद वि‌िव में तैनात होमगार्ड - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

मेरठ के चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में दो कुख्यातों ने पहले सरेआम दो छात्रों को पीटा और फिर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर दहशत फैला दी। सूचना के बावजूद भी मेडिकल पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। दोनों छात्रों ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। दोनों आरोपी पूर्व में लूट और जानलेवा हमले की घटनाएं करने के अलावा रंगदारी मांग चुके हैं।

विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार राजपुर गढ़ी मुजफ्फरनगर निवासी गौरव राणा और शामली निवासी गौरव बालियान जागृति विहार में किराये पर रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। दोनों छात्र रोजाना शाम को यूनिवर्सिटी कैंपस में दौड़ लगाने जाते है। करीब एक माह पहले दोनों छात्रों की समाजवादी छात्र सभा से जुड़े छात्र विजय धामा से कहासुनी हो गई थी। विजय धामा पर रंगदारी, लूट, जानलेवा हमले के मुकदमे पंजीकृत हैं। 
विज्ञापन


सोमवार को विजय धामा और कुख्यात अनिल खारी समेत एक दर्जन युवक यूनिवर्सिटी में पहुंचे। अनिल खारी भी लूट और रंगदारी के मामले में जेल से हाल में छूटकर आया है। आरोप है कि दोनों छात्रों को इन कुख्यातों ने कैंपस स्थित मंदिर के पास रोक लिया। आरोपियों ने छात्रों से गालीगलौज और मारपीट की और फिर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। जिस पर कैंपस में खलबली मच गई। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। छात्रों ने पुलिस को सूचना दी। लेकिन मेडिकल थाने की पुलिस कैंपस नहीं पहुंची। पीड़ित दोनों छात्र ने अपने साथी छात्रों को इसकी जानकारी दी। उसके बाद मेडिकल थाने पहुंचे। विजय धामा और अनिल खारी को नामजद करने के अलावा करीब एक दर्जन अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले सपा, अब भाजपा नेता का संरक्षण

Two students attack in CCSU, infamous pills
फायरिंग का आरोपी विजय धामा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विजय धामा पर समाजवादी छात्रसभा से जुड़े रहने के दौरान कैंपस में छात्रों को पीटने, रंगदारी मांगने और पुलिस पर हमला करने जैसे आरोप लगे। विजय जो भी आपराधिक वारदात करता था, एक सपा नेता उसे बचा लेता था। पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी। चर्चा है कि अब विजय को एक भाजपा नेता का संरक्षण मिला हुआ है। भाजपा नेता के साथ वह रहता है। 

जेल से छूटा, करने लगा वारदात 
अनिल खारी ने गढ़ रोड स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम में आने वाला 33 लाख का कैश लूटा था। उसके बाद भी उसने लूट की कई वारदात की। कुछ दिनों पहले ही अनिल जेल से छूटकर आया था। उसके बाद फिर घटना करने लगा। पुलिस उसका पुराना रिकॉर्ड खंगालकर कड़ी कार्रवाई करने की बात कह रही है। 

कैंपस में यह पहली घटना नहीं
यूनिवर्सिटी कैंपस में गोलियां चलाकर दहशत फैलाने वाली यह पहली घटना नहीं हैं। कई बार आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हुए। लेकिन हर बार पुलिस मामले पर पर्दा डाल देती है। यही वजह है कि कैंपस में फायरिंग होना आम बात हो गई। सोमवार की घटना भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस जांच की बात कह रही है।

मजबूत कार्रवाई होगी
सीओ सिविल लाइन चक्रपाणि त्रिपाठी का कहना है कि आरोपियों पर मजबूत कार्रवाई होगी। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी जाएगी। दोनों नामजद आरोपियों की तलाश में दबिश जारी है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed