{"_id":"63174138e4b6c3464f68c08f","slug":"two-student-died-in-accident-in-baghpat-today-while-going-to-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident: बागपत में परीक्षा देने आ रहे बाइक सवार दो छात्रों को ट्रक ने कुचला, मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident: बागपत में परीक्षा देने आ रहे बाइक सवार दो छात्रों को ट्रक ने कुचला, मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Tue, 06 Sep 2022 06:16 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 06 Sep 2022 06:16 PM IST
सार
बागपत के साकरौद में आज सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाइक सवार छात्रों को कुचल दिया। ट्रक की टक्कर से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
बागपत पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत में साकरौद गांव से पेपर देने बागपत के सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कालेज में बीए का पेपर देने आ रहे बाइक सवार दो छात्रों को ट्रक ने कुचल दिया। जिसमे दोनों छात्रों की मौत हो गयी। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार साकरौद गांव निवासी अनुभव पुत्र रणबीर व रोबिन उर्फ गोलू पुत्र धर्मवीर मंगलवार की सुबह बीए की परीक्षा देने के लिए बाइक पर सवार होकर बागपत के सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कालेज में आ रहे थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: आखिर कौन हैं 'बेबी', जिसे ढूंढने में नाकाम हुई पुलिस, डॉग स्क्वॉड व ड्रोन भी फेल, अब जताई ये आशंका
विज्ञापन
जैसे ही दोनों कालेज के निकट बाईपास पर पहुंचे तो बाइक सवार दोनों छात्रों को एक ट्रक ने कुचल दिया। जिसमें बाइक सवार अनुभव की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने रोबिन को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान रोबिन की भी मौत हो गयी। थाना प्रभारी रवि रतन सिंह का कहना है कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।