फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two smugglers, including a woman, caught with 1.355 kg of cannabis.

Meerut News: महिला समेत दो तस्कर 1.355 किलो गांजा के साथ पकड़े

Fri, 03 Jul 2026 09:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 09:26 PM IST
विज्ञापन
Two smugglers, including a woman, caught with 1.355 kg of cannabis.
दौराला - गांजा के साथ पकड़े गई महिला रीता और पवन। स्रोत: पुलिस
- घर की तलाशी में 1.23 लाख रुपये बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। दौराला पुलिस ने मटौर गांव में कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के आरोप में मटौर निवासी महिला रीता और कंकरखेड़ा के जस्सू मोहल्ला निवासी पवन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 किलो 355 ग्राम गांजा, तीन मोबाइल फोन और गांजा बिक्री से अर्जित बताए जा रहे एक लाख 23 हजार 390 रुपये बरामद किए हैं। मामले में फरार एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।
सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार देर दौराला पुलिस गश्त कर रही थी। सूचना मिली कि मटौर में महिला और दो व्यक्ति गांजा बेच रहें हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। इस दौरान एक व्यक्ति मौके से भाग निकला, जबकि महिला और एक व्यक्ति को पकड़ लिया।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि पूछताछ में महिला ने अपना नाम मटौर निवासी रीता और दूसरे आरोपी ने जस्सू मोहल्ला कंकरखेड़ा निवासी पवन बताया। तलाशी के दौरान रीता के पास से 1 किलो 150 ग्राम और पवन के पास से 205 ग्राम गांजा मिला। दोनों के पास से तीन मोबाइल फोन भी मिले। बाद में महिला की निशानदेही पर उसके घर से 1 लाख 23 हजार 390 रुपये नकद बरामद किए गए, जिन्हें आरोपियों ने गांजा बेचकर कमाई गई रकम बताया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मौके से फरार हुआ व्यक्ति संजय गांजा लाकर देता था और तीनों मिलकर पुड़ियों में गांजा बेचते थे। पकड़ी गई महिला रीता ने बताया कि संजय उसका पति है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed