फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two sisters were molested, the accused fled leaving their bike behind, commotion at the police station

दो बहनों से छेड़छाड़, आरोपी बाइक छोड़कर भागे, कोतवाली पर हंगामा

Thu, 03 Jul 2025 01:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Two sisters were molested, the accused fled leaving their bike behind, commotion at the police station
कोतवाली में छेड़छाड़ और मारपीट को लेकर विरोध करके भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा
मेरठ। कोतवाली थाना क्षेत्र के बीएवी इंटर कालेज के सामने भाई के साथ जा रहीं दो बहनों से बुधवार शाम चार आरोपियों ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़िता के भाई से मारपीट की। व्यापारियों ने आरोपियों की घेराबंदी की तो आरोपी बाइक छोड़कर भाग गए। इस घटना के बाद भाजपा नेता व व्यापारियों ने कोतवाली थाने का घेराव किया।
विज्ञापन

कोतावली थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाला युवक अपनी दो बहनों के साथ बाजार में गोलगप्पे और टिक्की खाने के लिए गया था। इस दौरान युवतियों से छेड़छाड़ और उनके भाई से मारपीट की गई। भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा, दीपक शर्मा और सचिन सिरोही कोतवाली थाने कार्यकर्ताओं संग पहुंच गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा कर दिया। आरोप लगाया गया कि छेड़छाड़ के मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। दो समुदाय से जुड़ा मामला होने के कारण सिटी मजिस्ट्रेट भी पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं से नोकझोेंक भी हुई। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार ने बताया कि मामला दो पक्षों से मारपीट का है। एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फुटेज से घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed