फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two sides were shot during a fight, four injured

दो पक्षों में मारपीट के दौरान गोली चली, चार घायल

Fri, 25 Dec 2020 01:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
Two sides were shot during a fight, four injured
दो पक्षों में मारपीट के दौरान गोली चली, चार घायल
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र अंतर्गत समर गार्डन में बृहस्पतिवार देर रात रंजिशन दो पक्षों में मारपीट के दौरान गोलियां चल गईं। जिसमें एक गोली किशोर के कंधे में जा लगी। वहीं, मारपीट में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
समर गार्डन जहीर का खेत निवासी सादिक पुत्र मोबीन ने पड़ोसी रिहान उर्फ बाल ठाकरे को करीब 15 दिन पूर्व एक मकान में चोरी करते देखकर टोक दिया था। इसके चलते रिहान रंजिश रखने लगा। आरोप है कि रिहान अपने साथ रज्जो, रूपा, मुकद्दम और 3-4 अन्य के साथ सादिक के घर पहुंचा और मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर सादिक का पिता मोबीन एवं बहन सना बचाने आई तो उससे छेड़छाड़ कर उसके सिर पर रॉड से हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने तोड़फोड़ कर 4-5 बाइक क्षतिग्रस्त कर दीं।
विज्ञापन

वहीं, मामला बढ़ता देख मोहल्ले के लोगों ने आरोपियों पर पथराव शुरू कर दिया। इस पर आरोपी गोली चलाते हुए भागने लगे। इस दौरान एक गोली चौदह वर्षीय मोहम्मद उमर के कंधे में जा लगी। पड़ोसियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। वहीं, इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट प्रशांत कपिल का कहना है कि रंजिशन दो पक्षों में मारपीट हुई है। जिसमें चार लोग घायल हो गए। गोली चलाए जाने की बात गलत है। चिकित्सक का कहना है कि किशोर के कंधे में घाव किसी नुकीली वस्तु के लगने से हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed