फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two sides fight After the dispute on Eid in kairana, fierce firing and stones

बकरी ईद पर हुए विवाद के बाद दो पक्षों में जमकर पथराव, फायरिंग और चले धारदार हथियार 

Mon, 03 Aug 2020 08:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 03 Aug 2020 08:21 PM IST
विज्ञापन
Two sides fight After the dispute on Eid in kairana, fierce firing and stones
shamli police - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के शामली के कैराना थाना क्षेत्र में दो दिन पूर्व ईद पर हुए झगड़े की रंजिश में सोमवार शाम मोहल्ला कायस्थवाड़ में कुरैशी बिरादरी के ममेरे फुफेरे भाइयों के 2 पक्षो में जमकर पथराव और फायरिंग के साथ ही धारदार हथियार चले। इस दौरान दोनों पक्षों के आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ ही तहसीम नामक व्यक्ति के हाथ में भी गोली लगी। मौके पर अफरा.तफरी मचने पर बाजार बंद हो गया।

विज्ञापन


सीओ प्रदीप सिंह और कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। बता दें कि दो दिन पहले बकरा ईद पर फोन पर गाली गलौज होने के बाद एक पक्ष ने घर में घुसकर मोहम्मद उमर दराज और उसके दो पुत्रों उम्मीद और नदीम को घायल कर दिया था। 
विज्ञापन


मामले में घायल के भाई इस्तकार ने कोतवाली में चार आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। सोमवार को तीनों घायल अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद घर पहुंचे तो विरोधी पक्ष के कहासुनी हो गई जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर बवाल हुआ। सीओ प्रदीप सिंह ने बताया कि मौके पर पीएसी तैनात कर दी गई है तथा चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed