{"_id":"68dd5889b1875779a607a191","slug":"two-sides-clashed-with-sticks-over-a-minor-altercation-meerut-news-c-44-1-smrt1055-109903-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मामूली कहासुनी में दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मामूली कहासुनी में दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे
विज्ञापन
सरधना। कालंद चुंगी पर मारपीट में घायल युवक। संवाद
सरधना। नगर के कालंद चुंगी चौराहे पर बुधवार दोपहर मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हमले में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।
गांव पिठलोकर निवासी परवेज पुत्र फरमान अपनी मां बस्सो और दो वर्षीय बेटे अरहब के साथ किसी काम से सरधना गया था। लौटते समय परवेज कालंद चुंगी चौराहे पर एक ठेले पर फल खरीदने लगा। तभी सेब के मोलभाव को लेकर ठेली वाले से उसकी कहासुनी हो गई।
बताया गया कि कहासुनी के बाद परवेज ने कॉल कर अपने गांव से कुछ युवकों को मौके पर बुला लिया। विवादित ठेली वाला तो वहां से चला गया, लेकिन पास में मोहल्ला कमरानवाबान निवासी इकराम भी अपनी सेब की ठेली लगाए खड़ा था। आरोप है कि मौके पर पहुंचे परवेज पक्ष के युवकों ने इकराम के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर डंडों से हमला कर दिया। हमले की सूचना मिलते ही इकराम पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्षों के बीच जबरदस्त मारपीट हुई। संघर्ष में परवेज, इकराम समेत कई अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।। इकराम पक्ष द्वारा पुलिस को तहरीर दी गई, जिसके आधार पर कई युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।