फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two road accidents in Muzaffarnagar, One killed, many injured

यूपी: दो हादसों में एक युवक की मौत, कई लोग गंभीर घायल

Tue, 15 May 2018 07:36 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 15 May 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
Two road accidents in Muzaffarnagar, One killed, many injured
फाइल फोटो

यूपी के इस शहर में दो अलग- अलग हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कई घंटों तक नेशनल हाईवे पर जाम लगा रहा। 

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-दून नेशनल हाईवे पर हुए सड़क हादसे में डीसीएम चालक की मौत हो गई, जबकि क्लीनर घायल हो गया। आगे चल रहे ट्रक चालक के अचानक ब्रेक लगाने पर डीसीएम पीछे से टकराने से यह हादसा हुआ। चालक सहारनपुर जिले का निवासी था। ट्रकों के बीच हुई भिड़ंत के कारण कई घंटे तक हाइवे का यातायात बाधित रहा। वहीं खतौली में कार और बाइक की टक्कर में दो युवक घायल हो गए।
विज्ञापन


सहारनपुर जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव भूलनी निवासी बलदेव सिंह (35) पुत्र ध्यान सिंह डीसीएम चालक था। वह सोमवार रात को डीसीएम में हरिद्वार से इलेक्ट्रानिक्स सामान भर कर नोएडा जा रहा था। रात करीब तीन बजे जब वह मुजफ्फरनगर बाईपास नेशनल हाईवे पर शेरनगर के पास पहुंचा, तो तभी आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। उसके पीछे चल रहा दूसरा ट्रक उससे टकरा गया और पीछे चली रही डीसीएम दूसरे ट्रक से पीछे जोर से टकराई। हादसे में चालक बलेदव सिंह दोनों वाहनों के बीच आकर कुचला गया और मौके पर उसकी मौत हो गई, जबकि उसका क्लीनर दीपक घायल हो गया। हादसे के कारण मौके पर जाम लग गया। सूचना पर नई मंडी इंस्पेक्टर हरसरण शर्मा पुलिस फोर्स को लेकर मौके पर पहुंचे। अन्य वाहनों से खिंचवा कर ट्रकों को अलग किया। काफी मशक्कत के बाद चालक का शव बाहर निकाला गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हाइवे पर दोनों ओर वाहनों का जमावड़ा होने से यातायात बाधित रहा। वहलना चौक से क्रेन मंगवा कर तीनों क्षतिग्रस्त वाहनों को एक साइड करवा कर यातायात सुचारु कराया। ट्रकों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गए। मृतक चालक के भाई संजय कुमार ने नई मंडी कोतवाली पर ट्रक चालक के खिलाफ दुर्घटना का मुकदमा दर्ज कराया है। मंगलवार शाम को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : देहरादून हाईवे पर भीषण हादसा, तीन लोगों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

हादसे में दो घायल 

Two road accidents in Muzaffarnagar, One killed, many injured
फाइल फोटो

खतौली में कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए, जिनमें से से घायल एक युवक को मेरठ भर्ती कराया गया है। थाना ककरौली के गांव जड़वड़ निवासी नवाब सिंह पुत्र वेदराम व उसका साथी गांव शाहजुडडी निवासी रामकुमार वर्मा की बाइक में सोमवार की रात को जीटी रोड पर तिगाई के पास कार ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। घायल बाइक सवार जानसठ से गांव शाहजुड्डी जा रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर गंभीर रूप से घायल रामकुमार वर्मा को मेरठ अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। घायल नवाब सिंह की ओर से अज्ञात कार चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed