फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two persons including village head Dildar Singh, accused of Paramjeet's murder, arrested

परमजीत के हत्यारोपी ग्राम प्रधान दिलदार सिंह सहित दो गिरफ्तार

Fri, 18 Apr 2025 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Two persons including village head Dildar Singh, accused of Paramjeet's murder, arrested
परमजीत की हत्या में गिरफ्तार ग्राम प्रधान दिलदार सिंह और हैप्पी सिंह स्रोत पुलिस
हस्तिनापुर। थाना क्षेत्र के गांव लतीफपुर में दो अप्रैल को चुनाव की रंजिश में हुई परमजीत की हत्या में फरार चल रहे नामजद आरोपी ग्राम प्रधान दिलदार सिंह सहित दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

गांव लतीफपुर में 2021 में हुए ग्राम प्रधान के चुनाव को लेकर दो पक्षों में रंजिश चल रही थी। 2024 में पहले पक्ष के तीर्थ सिंह की गोली मारकर हत्या की गई। इसके बाद 2 अप्रैल, 2025 को दूसरे पक्ष के परमजीत उर्फ गुल्ला की गांव के बाहर गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। जबकि उसका साथी गुरमुख गंभीर रूप से घायल हो गया था। हत्या के बाद मृतक के परिजनों व ग्रामीणों ने काफी हंगामा किया था। मृतक के भाई साजन सिंह ने प्रभु सिंह, बलबीर सिंह उर्फ छग्गा, मनमीत सिंह उर्फ फौता, लतीफपुर के ग्राम प्रधान दिलदार सिंह, सतनाम सिंह, हैप्पी सिंह व दर्शन सिंह को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

पुलिस पहले ही प्रभु सिंह, बलबीर सिंह उर्फ छग्गा, मनमीत सिंह उर्फ फौता को गिरफ्तार कर चुकी है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने फरार चल रहे ग्राम प्रधान दिलदार सिंह उर्फ गौरे और हैप्पी सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष राम प्रकाश शर्मा ने बताया कि दोनों को मध्य गंग नहर पटरी पर मालीपुर गांव के समीप से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में दिलदार ने बताया कि परमजीत गत वर्ष हुई उसके जीजा तीरथ सिंह की हत्या में शामिल था। जब से वह जमानत पर जेल से बाहर आया था, तभी से उन्हें जान से मारने की धमकी देता रहता था। इसके चलते परमजीत से उन्हें अपनी जान का खतरा था, इसलिए वह उन्हें खटक रहा था। इससे पहले कि वह किसी वारदात को अंजाम देता, उन्होंने योजनाबद्ध तरीके से उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed